facebookmetapixel
Advertisement
Stocks to Watch Today: Bharat Forge से BEL तक, आज इन 12 शेयरों में दिख सकता है बड़ा एक्शनसेमीकंडक्टर चिप के लिए दुनिया को मिलेगा भारत का भरोसा, सप्लाई चेन में बड़ी भूमिका की तैयारी: PMसेमीकंडक्टर शेयरों की तेजी थमी तो भारत में बढ़ाएंगे निवेश, क्रिस्टोफर वुड ने जताया 15% रिटर्न की उम्मीदअमेरिका के 100 फीसदी शुल्क के खतरे के बीच भारत का रुख साफ, ऊर्जा सुरक्षा से समझौता नहींबॉम्बे हाउस में फिर शुरू हुआ बोर्डरूम ड्रामा: एन चंद्रशेखरन बने टाटा संस के चेयरमैन, नोएल टाटा ने किया विरोधटाटा इलेक्ट्रॉनिक्स का सेमीकंडक्टर सेक्टर में बड़ा दांव, नेक्सपीरिया समेत 5 से रणनीतिक साझेदारीजिलेट इंडिया से विज्ञापन विवाद में बॉम्बे शेविंग कंपनी ने हटाया नकली कोर्ट वाला ऐडजी एंटरटेनमेंट की नई रणनीति, कंटेंट मजबूत कर डिजिटल कारोबार को मुनाफे की राह पर ले जाने की तैयारीवैश्विक चिप विनिर्माण में उभर रहा भारत, 2030 तक 110 से 120 अरब डॉलर पहुंच सकता है बाजार1996 के बाद पहली बार एक दिन में छह कंपनियों की लिस्टिंग, चार के शेयरों में जबरदस्त उछाल भी दिखा

Dell Technologies ने भारत में AI सर्वर और स्टोरेज कारोबार को बढ़ावा देने पर दिया जोर

Advertisement

डेल टेक्नॉलजीज भारत में एआई सर्वर और स्टोरेज समाधान के जरिए उद्यमों को नवाचार, उत्पादकता, राजस्व बढ़ाने और लागत कम करने में मदद कर रही है

Last Updated- September 29, 2025 | 11:08 PM IST
Dell considering fresh investment in Bengaluru, seeks K'taka govt support to overcome restrictions on SEZ
प्रतीकात्मक तस्वीर | फाइल फोटो

डेल टेक्नॉलजीज भारत में अपने सर्वर और स्टोरेज कारोबार पर बहुत ज्यादा ध्यान दे रही है। वह न केवल इसी नाम के कंप्यूटरों के विक्रेता के रूप में, बल्कि हार्डवेयर उद्योग में आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई) समाधानों और सेवाओं के प्रमुख उद्यम के रूप में भी अपनी मौजूदगी बनाना चाहती है।

कंपनी एआई के अपने सर्वरों पर बड़ा दांव लगा रही है, जो एनवीडिया के आधुनिक चिप से संचालित हैं और एआई वर्कलोड की कम्प्यूटेशन संबंधी जरूरतों को पूरा करने में सक्षम हैं। ऐसे सर्वरों की बिक्री से डेल का वैश्विक राजस्व चालू वित्त वर्ष में 20 अरब डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है जो दो साल पहले कुछ भी नहीं था। टेक्सस की डेल फरवरी से जनवरी तक की अव​धि को वित्त वर्ष के रूप में मानती है।

डेल इंडिया के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मनीष गुप्ता ने इस साल की शुरुआत में इस पद पर पदोन्नत होने के बाद अपनी पहली बातचीत में बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया, ‘हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी संगठन के रूप में हम ग्राहकों को उनके नवाचार चक्र को रफ्तार देने में किस तरह मदद करें। हमारी प्राथमिकता अपनी पूरी क्षमता को प्रदर्शित करना है। न केवल उत्पादों को, बल्कि ऐसे समाधान और सेवाओं को भी जो हमें अपने ग्राहकों को नवाचार करने, अधिक उत्पादक बनने, राजस्व के और ज्यादा स्रोत बनाने, लागत कम करने और ग्राहक अनुभव को बेहतर बनाने में मदद करें।’

गुप्ता ने कहा कि डेल के पास एंड-टु-एंड समाधान हैं, जो एज और कोर से लेकर क्लाउड तक जाते हैं। यह इसकी पहली बड़ी विशिष्टता है। उन्होंने कहा कि दूसरी बड़ी वि​शिष्टता है एआई, मल्टी-क्लाउड, एज और डेटा स्टोरेज की तकनीक। दुनिया की सबसे बड़ी स्टोरेज कंपनी होने के नाते उसकी बढ़त है। डेल के पास एआई फैक्टरी के 3,000 वैश्विक ग्राहक हैं, अलबत्ता उसने यह बताने से इनकार कर दिया कि कितने भारतीय उद्यम इस सूची का हिस्सा हैं। वैसे उसके प्रमुख ग्राहकों में जोहो भी शामिल है जो अपनी एंटरप्राइज और एजेंटिक एआई क्षमताओं के लिए एनवीडिया के साथ डेल एआई फैक्टरी का लाभ उठा रही है।

Advertisement
First Published - September 29, 2025 | 11:08 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement