facebookmetapixel
Advertisement
‘एक पर हमला, सब पर हमला’: पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्किये ने मक्का समझौते पर किए हस्ताक्षर‘NTA की लापरवाही और सुरक्षा खामियों से लीक हुआ प्रश्नपत्र’, नीट UG 2026 को लेकर CBI ने किया खुलासाविदेशी निवेश को मिलेगा सहारा, नए BIT मॉडल पर जल्द फैसला करेगी सरकार; खाका तैयारअमेरिका में जन्म से नागरिकता पाना होगा मुश्किल, ट्रंप ने जारी किए दो नए आदेशडीपफेक और AI कंटेंट पर सरकार ने बढ़ाई सख्ती, मेटा से मांगी सुधार की रिपोर्टFCRA संशोधन विधेयक पर अगले सप्ताह संसद में घमासान के आसार, सरकार ने आलोचना की खारिजRBI के नए ड्राफ्ट नियमों से NBFC पर बढ़ा दबाव, बजाज फाइनैंस समेत कई कंपनियों के शेयरों में बड़ी गिरावटEditorial: डिजिटल पेमेंट को टिकाऊ बनाना है तो जीरो MDR पर नए सिरे से सोचना जरूरीशेयर बाजार में Authorized Persons के नियम होंगे कड़े, Brokers की Compliance जिम्मेदारी भी बढ़ेगीचार महीने की बिकवाली के बाद FPI की वापसी, भारतीय बाजार में Consumer और IT शेयरों पर फोकस

CRED ने पेश किए नए फीचर्स, ऐप पर मिलेगा वॉलेट

Advertisement

नई फीचर्स की शुरुआत ऐसे समय की जा रही है, जब बेंगलूरु की यह कंपनी अपने 1.4 करोड़ यूजर्स आधार के लिए वित्तीय सुविधाओं के अपने समूह का विस्तार करने पर विचार कर रही है।

Last Updated- October 14, 2024 | 10:11 PM IST
CRED

फिनटेक क्षेत्र की कंपनी क्रेड ने सदस्यों और व्यापारियों समेत अपने ग्राहकों के लिए आज भुगतान योजनाएं शुरू करने का ऐलान किया। इन्हें वह इस महीने चरणबद्ध रूप से शुरू करेगी। कंपनी की इन नवीनतम पेशकशों में इसके ऐप पर वॉलेट सुविधा, व्यापारी साझेदारों के लिए इसके रिवार्ड का विस्तार और कार्ड नेटवर्क वीजा के साथ साझेदारी शामिल है।

नई फीचर्स की शुरुआत ऐसे समय की जा रही है, जब बेंगलूरु की यह कंपनी अपने 1.4 करोड़ यूजर्स आधार के लिए वित्तीय सुविधाओं के अपने समूह का विस्तार करने पर विचार कर रही है। अन्य प्रीपेड भुगतान योजनाओं (पीपीआई) की ही तरह ग्राहक अपने वॉलेट में नकदी डालने में सक्षम होंगे, जिसका उपयोग वे स्विगी फूड और इंस्टामार्ट, बुकमाइशो, अर्बन कंपनी जैसे प्रमुख व्यापारी ब्रांडों में कर सकते हैं।

इस वॉलेट के लिए पिन (पर्सनल आइडैंटि​शिकेशन नंबर) या ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) की जरूरत नहीं होगी। उपयोगकर्ता आवश्यक केवाईसी (अपने ग्राहक को जानें) प्रक्रिया पूरा करने के बाद इस सुविधा का उपयोग करके लेनदेन करने में
सक्षम होंगे।

फर्म ने कहा कि वह अपने नेटवर्क पर चुनिंदा व्यापारियों को अपनी रिवॉर्ड पेशकश का विस्तार कर रही है। फूड एग्रीगेटर स्विगी और ट्रैवल बुकिंग कंपनी ईजीगो जैसे शुरुआती नामों सहित साझेदार व्यापारी भुगतान के किसी भी तरीके पर वाउचर और कैशबैक की पेशकश करने में सक्षम होंगे।

इस बीच वीजा के साथ इसकी साझेदारी से उपयोगकर्ता दुबारा जानकारी दर्ज किए बिना सभी व्यापारियों के ऐप पर सेव अपने कार्ड के विवरण का इस्तेमाल कर सकेंगे।

Advertisement
First Published - October 14, 2024 | 10:02 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement