facebookmetapixel
Advertisement
AI बदलेगा IT कंपनियों की कमाई का गणित, कर्मचारियों के साथ अब टोकन का भी होगा हिसाबDisinvestment Strategy: 1991 से अब तक कितना बदला सरकार का खेल? LIC OFS से समझिए विनिवेश की पूरी कहानीजुलाई में इ​क्विटी फंड्स में निवेश 15% घटा, लार्ज कैप से निवेशकों ने निकाले ₹1,321 करोड़; SIP पर भरोसा बरकरारShiprocket IPO: 12 अगस्त से खुलेगा ₹1,617 करोड़ का IPO, ₹124 पर हो सकती है लिस्टिंग; जानें पूरी डिटेलEPFO ने UAN और मनी ट्रांजैक्शन के फर्जी लिंक से किया अलर्ट, ध्यान रखें ये 5 अहम बातेंHDFC Bank Share Price: ₹1,020 से ₹726 पर आया शेयर, 2 साल के निचले स्तर पर पहुंचा स्टॉकआज से खुला Milky Mist IPO, ग्रे मार्केट से पॉजिटिव संकेत! क्या करें निवेशक?दो साल से एक दायरे में बाजार, अब तेजी की उम्मीद? मार्केट एक्सपर्ट ने बताया आगे का नजरियाGautam Adani को US कोर्ट से बड़ी राहत! फैसला आते ही Adani Group के शेयरों में मची तेजी, 3.5% तक उछला शेयरPower Grid में बीमा कंपनियों ने बढ़ाई हिस्सेदारी, विदेशी निवेशकों ने घटाई, क्या कहता है बदलता रुझान?

भारत में कदम रखेगी चीन की EV कार बनाने वाली कंपनी

Advertisement

भारत में इलेक्ट्रिक कारों की कुल बिक्री 2023-24 में बढ़कर 90,996 हो गई, जो वित्त वर्ष 2023 में 47,551 थी। यह 91 प्रतिशत की वृद्धि है।

Last Updated- May 14, 2024 | 9:23 PM IST
leapmotor

चीन की इलेक्ट्रिक वाहन (EV) निर्माता लीपमोटर 2024-25 की तीसरी तिमाही में अपनी पहली कार पेश कर भारतीय बाजार में उतरेगी। इसके लिए कंपनी ने स्टेलैंटिस के साथ भागीदारी की है। स्टेलैंटिस के मुख्य कार्या​धिकारी कार्लोस टवारेस ने मंगलवार को यह घोषणा की।

उन्होंने चीन के हांगझोउ में एक संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों को बताया कि एम्सटर्डम ​स्थित कंपनी ऊंचे आयात शुल्क की समस्या से मुकाबला करने के लिए लीपमोटर के ईवी तैयार करने और बेचने के लिए भारत में अपनी निर्माण इकाई का इस्तेमाल करने के लिए स्वतंत्र है। भारत ईवी के कम्पलीटली बिल्ट यूनिट्स (सीबीयू) पर 70 से 100 प्रतिशत के दायरे में आयात शुल्क वसूलता है।

स्टेलैंटिस और लीपमोटर ने मंगलवार को घोषणा की कि उन्हें लीपमोटर इंटरनैशनल बीवी (स्टेलैंटिस के नेतृत्व वाला 51:49 स्वामित्व का संयुक्त उपक्रम) से सभी जरूरी मंजूरियां मिल गई हैं। संयुक्त उपक्रम सबसे पहले इस साल सितंबर में 9 यूरोपीय देशों में लीपमोटर के ईवी की पेशकश करेगा।

दूसरे चरण में, वह ब्राजील और चिली, प​श्चिम ए​शिया, अफ्रीका, भारत और ए​शिया-प्रशांत क्षेत्र के बाजारों पर ध्यान देगा और वहां 2024-25 की तीसरी तिमाही में लीपमोटर के ईवी पेश कर दिए जाएंगे।

जब टवारेस से पूछा गया कि संयुक्त उपक्रम भारत में कौन से मॉडल पेश करने की योजना बना रहा है, तो उन्होंने कहा, ‘दूसरे कदम के तौर पर, हम भारत में अवसरों पर ध्यान देंगे। इसलिए, मुझे लगता है कि आपके सवाल का उत्तर देना अभी जल्दबाजी होगी। मैं उसके लिए माफी चाहता हूं। मुझे लगता है कि हमें पहले कदम के रूप में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड से शुरुआत करने की जरूरत है और वहां से हमें भारत में मौजूद अवसरों पर ध्यान देने की जरूरत होगी।’

भारत में इलेक्ट्रिक कारों की कुल बिक्री 2023-24 में बढ़कर 90,996 हो गई, जो वित्त वर्ष 2023 में 47,551 थी। यह 91 प्रतिशत की वृद्धि है। भारत में स्टेलैंटिस अपने दो निर्माण संयंत्रों का परिचालन करती है।

Advertisement
First Published - May 14, 2024 | 9:18 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement