RBI MPC Meet: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, FY26 के लिए जीडीपी ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर 7.4%Gold, Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’अमेरिका संग पूर्ण व्यापार समझौता जल्द, भारत-US द्विपक्षीय साझेदारी को मिलेगी नई दिशा: जयशंकरसुपरटेक की 16 अटकी परियोजनाएं NBCC पूरी करेगीभारत से जुड़ने को बेताब दुनिया, कांग्रेस कभी मेरी कब्र नहीं खोद पाएगी; राज्यसभा में बोले PM मोदीपशु परीक्षण के बिना 90% तक घटेगी दवाओं की लागतएडवर्ब जल्द लॉन्च करेगी भारत का पहियों वाला ह्यूमनॉइड रोबॉटकॉग्निजेंट ने कर्मचारियों को दिया 100 फीसदी बोनसभारत को ज्यादा ऊर्जा आपूर्ति की योजना बना रही टोटालएनर्जीज
अन्य समाचार नेपाल के माओवादियों ने 19 नवंबर के चुनाव में अनियमितता की जांच की मांग की
'

नेपाल के माओवादियों ने 19 नवंबर के चुनाव में अनियमितता की जांच की मांग की

PTI

- November,28 2013 8:03 PM IST

काठमांडो, 28 नवंबर :भाषा: नेपाल के चुनाव में करारी शिकस्त का सामना कर रहे माओवादियों और 13 अन्य असंतुष्ट राजनीतिक पार्टियों ने 19 नवंबर के चुनाव में कथित अनियमितता की चुनाव आयोग से आज जांच की मांग की।

आयोग को सौंपे एक ग्यापन में माओवादी प्रमुख प्रचंड ने कहा कि चुनाव आयोग का यह सुझाव कि संविधान सभा अदालत चुनाव अनियमितताओं का निपटारा करेगी, स्वीकार्य नहीं है।

उन्होंने कहा, मैं चुनाव आयोग से अपने मामले को हल्के में नहीं लेने का अनुरोध करता हूं।

काठमांडो में एक सीट पर करारी शिकस्त मिलने के बाद प्रचंड दक्षिणी नेपाल में सिरहा की एक सीट से सिर्फ 900 वोटों के अंतर से विजयी हो गए। वहीं, प्रचंड की बेटी रेणु दहल भी हार गई।

चुनाव आयुक्त दोलाख बहौर गुरूंग के हवाले से रिपब्लिका न्यूजपोर्टल ने कहा है, हमने उनसे :असंतुष्ट पार्टियों :कहा है कि यदि कोई चुनाव के नतीजों से संतुष्ट नहीं है तो वह संविधान सभा अदालत का रूख कर सकता है।

भाषा

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST