RBI MPC Meet: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, FY26 के लिए जीडीपी ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर 7.4%Gold, Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’अमेरिका संग पूर्ण व्यापार समझौता जल्द, भारत-US द्विपक्षीय साझेदारी को मिलेगी नई दिशा: जयशंकरसुपरटेक की 16 अटकी परियोजनाएं NBCC पूरी करेगीभारत से जुड़ने को बेताब दुनिया, कांग्रेस कभी मेरी कब्र नहीं खोद पाएगी; राज्यसभा में बोले PM मोदीपशु परीक्षण के बिना 90% तक घटेगी दवाओं की लागतएडवर्ब जल्द लॉन्च करेगी भारत का पहियों वाला ह्यूमनॉइड रोबॉटकॉग्निजेंट ने कर्मचारियों को दिया 100 फीसदी बोनसभारत को ज्यादा ऊर्जा आपूर्ति की योजना बना रही टोटालएनर्जीज
अन्य समाचार भाजपा को मोदी एवं शाह से इस्तीफा मांगना चाहिए: गुजरात कांग्रेस
'

भाजपा को मोदी एवं शाह से इस्तीफा मांगना चाहिए: गुजरात कांग्रेस

PTI

- November,19 2013 10:33 PM IST

विधानसभा में विपक्ष के नेता शंकरसिंह वाघेला ने यहां संवाददाताओं से कहा, यदि भाजपा में थोड़ी भी नैतिकता बची है तो पार्टी को सर्वप्रथम मोदी और शाह से उसी तरह इस्तीफा देने के लिए कहना चाहिए जिस तरह संजय जोशी को कथित सेक्स स्कैंडल के सिलसिले में इस्तीफा देने के लिए बाध्य किया गया था।

वाघेला दो खोजी पोर्टल-कोबरापोस्ट एवं गुलेल का जिक्र कर रहे थे जिन्होंने 15 नवंबर को दावा किया था कि मोदी के करीबी गुजरात के पूर्व गृहराज्य मंत्री अमित शाह ने साहब के कहने पर एक महिला की जासूसी का आदेश दिया था।

इन पोर्टलों ने अपने दावे के समर्थन में शाह एवं एक आईपीएस अधिकारी के बीच की कथित बातचीत का टेप जारी किया है लेकिन कहा कि उसकी प्रामाणिकता सत्यापित नहीं की जा सकती।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अर्जुन मोधावाडिया ने कहा, यदि जासूसी लड़की के हित में थी और उसे सुरक्षा प्रदान करने के लिए थी तो यह उसके बेडरूम में भी क्यों की जा रही थी? लड़की का जिस लड़के से संबंध था, उसकी जासूसी क्यों की गयी। क्यों निलंबित आईपीएस अधिकारी प्रदीप शर्मा का फोन टैप किया गया।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST