मोदी ने आज यहां चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि भारत की बिगड़ी व्यवस्था के लिए नेहरू, इंदिरा और राजीव जिम्मेदार हैं। क्यांेकि इस व्यवस्था को बनाने वाले, बिगाड़ने वाले और गुनहगार भी कांग्रेस है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेेस यह भी नहीं जानती कि केंद्र में सरकार कैसे चलाना है। सरकार में काम क्या करना है। जनहित में क्या निर्णय लेना है क्योंकि पूरी सरकार इस काम में व्यस्त है कि मोदी क्या कर रहा है। मोदी क्या बोल रहा है।
मोदी ने कहा कि कांगे्रस मोदी पर जितना ज्यादा किचड़ उछालेगी, उतना ही ज्यादा कमल खिलेगा। क्योंकि कमल हमेशा कीचड़ में ही खिलता है।
उन्होंने कहा कि पशुपति से तिरूपति तक नक्सलवाद, सीमा पर गोलीबारी और देश की सुरक्षा के मामले में केंद्र सरकार पूरी तरह से असफल रही है।
मोदी ने कहा कि सोनिया गांधी ने आतंकवाद के खिलाफ बनाए गए पोटा कानून को समाप्त कर हिंसक तत्वों को खुला मैदान दे दिया है। आतंकवाद और नक्सलवाद से लड़ने की जिम्मेदारी केंद्र की है और मैडम आरोप लगाती है कि छत्तीसगढ़ में रमन सरकार में नक्सलवाद बढ़ा है।
उन्हांेने मीडिया पर दोहरे मापदंड का आरोप लगाया और कहा कि मीडिया की मेहरबानी से कांगे्रस और उसके आका बचे हुए हैं। मीडिया जो सवाल मुझसे करती है वह उनसे नहीं करती है।
जारी भाषा सं संजीव