Pariksha Pe Charcha 2026: PM मोदी ने छात्रों को दी सलाह- नंबर नहीं, स्किल व बेहतर जीवन पर दें ध्याननागालैंड में क्षेत्रीय प्राधिकरण के गठन को मिली त्रिपक्षीय मंजूरी, PM मोदी ने बताया ‘ऐतिहासिक’क्या खत्म हो रहा है स्थायी दोस्ती का दौर? ट्रंप की नीतियों ने हिला दी वैश्विक गठबंधनों की बुनियाद2026 में भारत का ट्रेड एजेंडा: द्विपक्षीय समझौतों से आगे बढ़कर वैश्विक व्यापार धुरी बनने की तैयारीEditorial: डेटा सेंटर को बिजली देना जरूरी, AI में लीडरशिप ऊर्जा आपूर्ति के नियंत्रण पर टिकीRBI गवर्नर को भरोसा: भारत की आर्थिक स्थिति बेहद मजबूत, बाहरी मोर्चे पर भी देश पूरी तरह सुरक्षितPSL वर्गीकरण विवाद पर RBI का रुख साफ: यह बैंकों का व्यक्तिगत मसला, पूरी व्यवस्था के लिए खतरा नहींसोने की कीमतों में उछाल से बढ़ा गोल्ड लोन का ग्राफ, RBI ने कहा: एसेट क्वालिटी पर कोई खतरा नहींREITs को मिली बैंक ऋण की मंजूरी: फंड जुटाना होगा आसान, कमर्शियल संपत्तियों का होगा विस्तारRBI का बड़ा फैसला: अब REITs को भी मिलेगा बैंक लोन, रियल एस्टेट सेक्टर की खुलेगी किस्मत
अन्य समाचार यह हमारे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों में से एक है : धोनी
'

यह हमारे सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों में से एक है : धोनी

PTI

- October,17 2013 4:34 PM IST

धोनी ने दूसरे वनडे में 39 गेंद शेष रहते हुए 360 रन के लक्ष्य को हासिल करने के बाद कहा, मैं समझता हूं कि यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शनों में से एक था। नियमों में बदलाव, क्षेत्ररक्षण की पाबंदियों और पिच कुछ भी हो तब भी 360 रन का लक्ष्य हासिल करना आसान नहीं होता है।

उन्होंने कहा, मैं जानता था कि हम लक्ष्य हासिल कर सकते हैं। एक बार हमने 414 रन : राजकोट 2009 : बनाये लेकिन श्रीलंका 411 रन बनाकर उसे हासिल करने के करीब पहुंच गया था। इसलिए मैंने खिलाडि़यों से कहा कि वे लक्ष्य पर ध्यान नहीं दें और केवल अपना खेल खेलें। शिखर ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। कोहली की पारी अद्भुत थी तो रोहित बड़ी पारी खेलने में सफल रहा।

धोनी ने कहा कि उनके बल्लेबाजों की खासियत यह रही कि उन्होंने नियंत्रित आक्रामकता दिखायी।

उन्होंने कहा, यह आदर्श पिच थी। आउटफील्ड तेज थी और आपको वास्तव में बल्लेबाज की तरह खेलने की जरूरत थी और हमने ऐसा अच्छी तरह से किया। हमारे अधिकतर बल्लेबाजों के पास युवराज सिंह जैसा अनुभव नहीं है जिन्होंने 250 से अधिक मैच खेले हैं। आक्रामक बनना जरूरी था लेकिन यह भी महत्वपूर्ण था कि हम जोखिम भरे शाट नहीं खेलें।

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST