RBI MPC Meet: रीपो रेट 5.25% पर बरकरार, FY26 के लिए जीडीपी ग्रोथ अनुमान बढ़ाकर 7.4%Gold, Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’अमेरिका संग पूर्ण व्यापार समझौता जल्द, भारत-US द्विपक्षीय साझेदारी को मिलेगी नई दिशा: जयशंकरसुपरटेक की 16 अटकी परियोजनाएं NBCC पूरी करेगीभारत से जुड़ने को बेताब दुनिया, कांग्रेस कभी मेरी कब्र नहीं खोद पाएगी; राज्यसभा में बोले PM मोदीपशु परीक्षण के बिना 90% तक घटेगी दवाओं की लागतएडवर्ब जल्द लॉन्च करेगी भारत का पहियों वाला ह्यूमनॉइड रोबॉटकॉग्निजेंट ने कर्मचारियों को दिया 100 फीसदी बोनसभारत को ज्यादा ऊर्जा आपूर्ति की योजना बना रही टोटालएनर्जीज
अन्य समाचार पंजाब में ढांचागत परियोजनाओं में बड़ा निवेश करेगा टाटा समूह: मिस्त्री
'

पंजाब में ढांचागत परियोजनाओं में बड़ा निवेश करेगा टाटा समूह: मिस्त्री

PTI

- October,06 2013 4:35 AM IST

मिस्त्री ने मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की उपस्थिति में एक बैठक में यह आश्वासन दिया। उन्होंने राज्य सरकार के रख को बहुत गंभीर, सहज तथा व्यापार अनुकूल बताया।

सरकारी बयान के अनुसार मिस्त्री की अगुवाई में टाटा ग्रुप के प्रतिनिधि मंडल ने बादल तथा उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह के साथ विचार विमर्श किया। इस दौरान राज्य में निवेश का आश्वासन दिया गया।

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति गठित करने की घोषणा की जो निवेश प्रस्तावों पर टाटा की कंपनियों के साथ विचार विमर्श करेगी।

बादल ने मिस्त्री को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार परियोजनाओं के विकास पर तेजी से काम करेगी। बयान के अनुसार टाटा ग्रुप ने शिक्षा, स्वास्थ्य बुनियादी ढांचा तथा ई गवर्नेंस क्षेत्र के विकास में राज्य सरकार के प्रयासों में शामिल होने में रचि दिखाई।

मिस्त्री ने कहा: समूह आने वाले समय में ढांचागत परियोजनाओं में बड़ा निवेश करेगा। े

संबंधित पोस्ट

Oil Price Surge
अंतरराष्ट्रीय

‘वेनेजुएला हमारा पुराना ऊर्जा साझेदार’

February 6, 2026 9:22 AM IST