तिहाड़ जेल प्रवक्ता सुनील गुप्ता ने पीटीआई को बताया, उन्होंने :चौटाला ने: आज हमारे समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।
उच्च न्यायालय ने 23 जुलाई को स्वास्थ्य के आधार पर चौटाला को छह हफ्ते की अंतरिम जमानत दी थी।
उल्लेखनीय है कि निचली अदालत ने 13 साल पहले 2000 में जूनियर टीचरों की अवैध रूप से बहाली के मामले में 22 जनवरी को चौटाला और नौ अन्य को 10 साल की कैद की सजा सुनाई थी। सजा पाने वालों में उनके बेटे अजय चौटाला भी शामिल हैं। इस मामले में 44 अन्य को चार साल की सजाए कैद और एक को पांच साल की सजाए कैद सुनाई गई थी।