विकासखंड छपारा के दुर्गा नगर निवासी राजेश साहू के आठ वर्षीय पुत्र जय साहू को 16 सितंबर को तेज बुखार के कारण स्वास्थ्य केन्द्र में दाखिल कराया गया। ज्यादा तबीयत खराब होने के बाद परिजनों ने अपने बेटे को छिंदवाड़ा के जिला चिकित्सालय में दाखिल कराया, जहां चिकित्सकों ने डेंगू की पुष्टि करते हुए उसे नागपुर ले जाने की सलाह दी।
परिजनों ने उसे नागपुर के एक निजी चिकित्सालय में दाखिल कराया, जहां बीते दिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गयी।
जिला स्वास्थ्य विभाग के अमले ने नगर सहित केवलारी और छपारा के क्षेत्रों में भ्रमण कर घरों में जमा पानी में डेंगू के लार्वा मिले हैं।