पुलिस ने बताया कि 27 वर्षीय पीडि़ता ने पुलिस में दर्ज अपनी शिकायत में कहा कि चचोकी गांव के निवासी तीन भाई, दलगीत सिंह, जॉन और रिषी बीते कई महीनों से उसके साथ बलात्कार कर रहे थे।
उसका आरोप है कि आरोपियों की मां कमलजीत कौर ने उसकी पांच वर्षीय बेटी को बंधक बना रखा था और उसने अपने बेटों के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए उसे मजबूर किया।
पीडि़ता का आरोप है कि आरोपी उसे देह व्यापार में धकेलना चाहते थे।
पुलिस ने बताया कि इस मामले के सभी आरोपी फरार हैं।