भारतीय IT कंपनियों के लिए राहत या चेतावनी? Cognizant के रिजल्ट ने दिए संकेतAye Finance IPO: अगले हफ्ते खुल रहा ₹1,010 करोड़ का आईपीओ, प्राइस बैंड ₹122-129 पर फाइनल; चेक करें सभी डिटेल्सइंजन में आग के बाद तुर्की एयरलाइंस का विमान कोलकाता में उतराईंधन नियंत्रण स्विच में कोई खराबी नहीं मिली: एयर इंडियाबोइंग 787 को लेकर सुरक्षा चिंताएं बढ़ींजयशंकर-रुबियो में व्यापार से जुड़े कई मुद्दों पर चर्चापीएम मोदी 7–8 फरवरी को मलेशिया दौरे पर, व्यापार से रक्षा तक द्विपक्षीय सहयोग की होगी समीक्षापूर्व सेना प्रमुख नरवणे के ‘संस्मरण’ पर संसद में तीसरे दिन भी गतिरोधएसआईआर को लेकर ममता बनर्जी सुप्रीम कोर्ट पहुंचीं, वैध मतदाताओं के नाम काटने का लगाया आरोपछात्रों के लिए दिल्ली दुनिया का सबसे सस्ता शहर
अन्य समाचार तालिबान नेता बरादर को तुर्की या सउदी अरब भेज सकता है पाकिस्तान
'

तालिबान नेता बरादर को तुर्की या सउदी अरब भेज सकता है पाकिस्तान

PTI

- September,09 2013 11:43 AM IST

इस्लामाबाद, 9 सितंबर :भाषा: अफगानिस्तान के साथ सुलह सहमति की प्रक्रिया के प्रयासों के तहत, अफगानिस्तान तालिबान के पूर्व उप कमांडर मुल्ला अब्दुल गनी बरादर को पाकिस्तान, सउदी अरब या तुर्की भेज सकता है।

बरादर को वर्ष 2010 में कराची में गिरफ्तार किया गया था और तब से ही काबुल उसकी रिहाई की मांग कर रहा है।

राष्ट्रपति हामिद करजई सरकार की उच्च शांति परिषद के साथ शांति वार्ता की बरादर अगुवाई कर सकता है।

प्रमुख अखबार एक्सप्रेस ट्रिब्यून की एक खबर में एक वरिष्ठ अनाम अधिकारी को यह कहते हुए उद्धृत किया गया है कि पिछले दो माह से अधिक समय से इस्लामाबाद, काबुल और वाशिंगटन के बीच बरादर को लेकर चर्चा हुई है।

बरादर को कभी मुल्ला मोहम्मद उमर के बाद तालिबान का सर्वाधिक प्रभावी नेता माना जाता था।

अधिकारी ने बताया कि इस मामले में चर्चा जारी है और तीनों देश उसे :बरादर को: अन्य देश भेजने के लिए तौर तरीकों पर काम कर रहे हैं।

खबर में कहा गया है कि प्रस्ताव के तहत बरादर को सउदी अरब या तुर्की भेजा जा सकता है।

अखबार में अधिकारी को यह कहते हुए उद्धृत किया गया है अगर सब कुछ योजना के मुताबिक हुआ, तो बरादर को न केवल दूसरे देश भेजा जाएगा बल्कि वह अफगान सरकार और अमेरिका के साथ वार्ता में मदद भी कर सकता है।

जारी भाषा

नननन

संबंधित पोस्ट