मोदी से भेंट से पहले सिन्हा ने संवाददाताओं से कहा, मैं यहां निजी काम से आया हूं और चूंकि मैं राज्य में हूं अतएव मैं गुजरात के मुख्यमंत्री से मिलूंगा ही।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, यह शिष्टाचार भेंट होगी।
पार्टी सू़त्रों ने इस बात की पुष्टि की है कि सिन्हा ने मोदी से भेंट की।
सिन्हा ने अतीत में विश्वास प्रकट किया था कि वर्ष 2014 के आम चुनाव के बाद मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे।