ब्रह्मपुत्र इंफ्रास्ट्रक्चर ने आज बयान में कहा कि एनटीपीसी से झारखंड के हजारीबाग स्थित छत्तीबरियातु कोयला खदान के विकास तथा उसके परिचालन के लिये एनटीपीसी से 5,338.42 करोड़ रपये का अनुबंध मिला है। यह अनुबंध 24 साल के लिये है।
ब्रह्मपुत्र इंफ्रास्ट्रक्चर :बीआईएल: की अगुवाई वाले समूह में शामिल अन्य कंपनियां बीएलए प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लि. तथा जीएससीओ इंफ्रास्ट्रक्चर हैं।
बीआईएल बुनियादी ढांचा कंपनी है और वह इस प्रकार की परियोजनाओं को इंजीनियरिंग, खरीद तथा निर्माण सेवाएं देेती है।
भाषा