क्या आप अपने भोजन में स्ट्राबेरी शामिल करते हैं तो आप यह जान लीजिए कि इससे आपके स्वास्थ्य को अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है और आप हृदय संबंधी परेशानियों से बच सकते हैं।
वारविक विश्वविद्यालय के अध्ययन में यह बात कही गयी है। विश्वविद्यालय के वैग्यानिक हमारे हृदय के स्वास्थ्य के लिए स्ट्राबेरी के लाभकारी प्रभावों का अध्ययन कर रहे हैं और वे खासकर यह जानने में लगे कि यह कैसे हृदय रोग और मधुमेह को रोक सकता है।
प्रो. पॉल की अगुवाई में इस दल ने खोजा है कि स्ट्राबेरी से एक ऐसा पदार्थ निकलाता है जो हमारे शरीर में एनआरएफ 2 नामक प्रोटीन को सक्रिय कर देता है और यह प्रोटीन एंटीऑक्सीडेंट तथा अन्य सुरक्षात्मक गतिविधियां बढ़ाता है।
यह प्रोटीन रक्त लिपिड एवं कॉलेस्ट्राल घटाता है जो हृदय संबंधी परेशानियों के लिए जिम्मेदार हैं।