सीआईआई में ह्यूमन अचीवर्स अवार्ड पेश करते हुए बादल ने कहा कि न्यू चंडीगढ़ :मुल्लनपुर शहर: में 300 एकड़ में मेडिसिटी स्थापित की जाएगी। वहां विश्वस्तरीय अस्पताल बनाए जाएंगे।
उन्होंने कहा कि न्यू चंडीगढ़ में उत्तर भारत के चिकित्सीय केंद्र के तौर पर उभरने की क्षमता है क्योंकि राज्य पहले ही अन्य राज्यों की तुलना स्वास्थ्य क्षेत्र में प्रथम श्रेणी की आधारभूत संरचना से लैस है।