हाल ही में उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ ने राज्य में तैनात सैन्य इकाइयों के लिए 22 सक्रिय रेडियो और सेलफोन जैमर और आईईडी निरोधक प्रणालियों की खरीदी के लिए अनुरोध पत्र जारी किया था।
अधिकारियों ने कहा, इन आईईडी निरोधक जैमर का इस्तेमाल त्वरित प्रतिक्रिया दलों, वीआईपी लोगों के सुरक्षा वाहनों, काफिले के वाहनों, सैनिकों की आवाजाही और उग्रवाद निरोधक कार्रवाई के लिए किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि सेलफोन और रेडियो सिगनल के इस्तेमाल से आईईडी के विस्फोट कर सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाये जाने के बढ़ते खतरे के मद्देनजर जैमर की खरीदी महत्वपूर्ण हो गयी है।
अधिकारियों के मुताबिक सक्रिय जैमरों का वजन बैटरी समेत 80 किलोग्राम होगा।