फास्ट फूड श्रृंखला ने आज वैश्विक स्तर पर अपना 40,000 रेस्तरां शुरू करने की घोषणा की। यह रेस्तरां गोवा मंे खोला गया है। कंपनी ने कहा है कि 2015 तक उसके भारतीय खंड जिसमंे श्रीलंका, नेपाल, बांग्लादेश व मारीशस भी शामिल हैं, के 100 शहरांे मंे 1,000 केएफसी, पिज्जा हट तथा ताको बेल आउटलेट्स होंगे। इस खंड मंे अभी 613 आउटलेट्स हैं जिसमंे से 528 भारत में हैं।
यम ब्रांड्स के चेयरमैन एवं सीईओ डेविड नोवाक ने बयान मंे कहा, अपने फ्रेंचाइजी भागीदारांे के साथ हमारी 10 अरब डालर के निवेश की योजना है। इस निवेश से 2020 तक उभरते बाजारांे मंे हमारे 20,000 से अधिक रेस्तरां होंगे।