ईस्टमैन कोडैक ने कहा है कि अमेरिकी अदालत ने डिजिटल इमेजिंग से जुड़े 1,100 से ज्यादा पेटेंट बेचने की पहल को मंजूरी दे दी है। कंपनी पेटेंट बेचकर पुनर्गठन करना चाहती है।
कंपनी ने कल देर रात जारी एक बयान में कहा ईस्टमैन कोडैक कंपनी ने अदालत से डिजिटल कैप्चर और कोडैक इमेजिंग सिस्टम्स और सर्विसेज के पेटेंट बेचने की मंजूरी प्राप्त कर ली है।
हालांकि एप्पल इंक और फ्लैशप्वाइंट टेक्नोलाजीज इंक ने इस नीलामी पर यह कहते हुए आपत्ति जताई थी कि इन पेटेंट से उनका हित जुड़ा हुआ है।
हालांकि अदालत ने पाया है कि इन पेटेंट पर कोडैक का अधिकार है।