facebookmetapixel
Advertisement
पेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयकभारी बारिश और बाढ़ का कहर: गुजरात में सेना ने संभाला मोर्चा, असम-महाराष्ट्र में भी हालात गंभीरचार साल के निचले स्तर पर पहुंची निजी कारोबारी गतिविधियां, महंगाई और पश्चिम एशिया तनाव से सुस्त पड़ी रफ्तारफ्रंट-रनिंग मामले में ऐक्सिस MF के पूर्व डीलर वीरेश जोशी पर 7 साल का प्रतिबंध, 3 करोड़ का जुर्माना भीरसायन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार का बड़ा कदम, 3,030 करोड़ रुपये की ‘भव्य-रसायन’ योजना मंजूरCBDT को वित्त मंत्री की सख्त हिदायत, कहा: अभी भी 5.4 लाख अपीलें लंबित, मुकदमेबाजी रणनीति की करें समीक्षाUS Tariff on India: अमेरिका ने भारतीय वस्तुओं पर लगाया 10% टैरिफ, धारा 301 के तहत हुई कार्रवाईUpcoming IPO: देश का सबसे बड़ा हेल्थकेयर IPO ला रही मणिपाल हेल्थ, 29 जुलाई से खुलेगा इश्यूHindustan Zinc Q1 Results: दोगुने से ज्यादा बढ़ा मुनाफा, 5,469 करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ाबिना इंटरनेट चलने वाले Bitchat ऐप पर सरकार का शिकंजा, GitHub से कोड हटाने का दिया निर्देश

विराट कोहली ने रचा इतिहास, मास्टर ब्लास्टर तेंदुलकर के ‘महारिकॉर्ड’ को तोड़ा

Advertisement
Last Updated- February 19, 2023 | 5:53 PM IST
Virat Kohli

भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन रविवार को यहां अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे तेजी से 25,000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ी बने।’

भारतीय टीम मैच को जीतने के लिए जब 115 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही थी तब आठ रन पर बल्लेबाजी कर रहे कोहली ने पारी के 12वें ओवर में नाथन लियोन के खिलाफ चौका जड़ कर यह उपलब्धि हासिल की।

कोहली के करियर का यह 492 वां अंतरराष्ट्रीय (टेस्ट, एकदिवसीय और टी20 मिला कर) मैच है। इस मुकाबले से पहले वह 25,000 रन के आंकड़े से 52 रन दूर थे। उन्होंने पहली पारी में 44 जबकि दूसरी पारी में 20 रन बनाये । कोहली के नाम अब 25, 012 अंतरराष्ट्रीय रन है।

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने ट्विटर कर दी बधाई

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने उन्हें बधाई देते हुए ट्वीट किया, ‘‘ एक और उपलब्धि। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 25,000 रन पूरे करने पर विराट कोहली को बधाई। यह बेहद खास है। ’’

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने ट्विटर पर लिखा, ‘‘ विराट कोहली को सबसे तेजी से 25,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरा करने पर हार्दिक बधाई।’’

कोहली से पहले सचिन तेंदुलकर (664 मैचों में 34357 रन), श्रीलंका के कुमार संगकारा (594 मैचों में 28016) और महेला जयवर्धने (652 मैचों में 25957), ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (560 मैचों में 27483) और दक्षिण अफ्रीका के जाक कैलिस (519 मैचों में 25534) ने इस मुकाम को हासिल किया है।

चौतीस साल के कोहली ने 2008 में भारत के लिए पदार्पण किया था। उन्होंने अपनी 549 वीं पारी में इस उपलब्धि को हासिल किया जो इन छह बल्लेबाजों में सबसे कम है। तेंदुलकर ने 25000 रन पूरे करने के लिए 577 पारियां ली थी जबकि पोंटिंग ने 588 पारियों में यह कारनामा किया था।

इस दौरान कोहली का औसत 53 से अधिक का रहा है। इस मामले में कैलिस 49.10 की औसत के साथ दूसरे स्थान पर है। कोहली के नाम 106 टेस्ट में 8195, 271 वनडे में 12809 और 115 टी20 में 4008 रन हैं।

Advertisement
First Published - February 19, 2023 | 5:53 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement