facebookmetapixel
Advertisement
Dr Reddy’s Share Price: Q1 नतीजों के बाद 9% टूटा शेयर, 52 हफ्ते के निचले स्तर पर पहुंचा; ब्रोकरेज की क्या है राय?IndusInd Bank पर बढ़ा ब्रोकरेज का भरोसा? Q1 के बाद स्टॉक पर क्या हो निवेश की स्ट्रैटेजीNCDEX के जरिए म्युचुअल फंड में हो सकेगा ट्रांजैक्शन, 29 जुलाई को शुरू होगा प्लेटफॉर्मबाजार में गिरावट के बीच एक्सपर्ट की पसंद बने ये 3 शेयर, जानें टारगेट और स्टॉप लॉसEternal Share Price: तिमाही नतीजों के बाद चमका Eternal का शेयर! ब्रोकरेज भी बुलिश, 40% तक तेजी की उम्मीदNew Brezza 2026: कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में नई ब्रेजा देगी टक्कर! पहली बार कार खरीदने वालों पर मारुति का दांवसोना-चांदी की तेजी पर लगा ब्रेक, जानें आज कितने गिरे भावप्रधानमंत्री मोदी का पेपर लीक पर बड़ा ऐलान, दोषियों को सजा देने बनाएंगे फास्ट-ट्रैक कोर्टहाई-टेक स्टार्टअप के लिए कमजोर रही वीसी फंडिंग, क्या Semicon 2 के बाद बदलेगा माहौल?TVS Motor ने बनाया ग्लोबल ग्रोथ रोडमैप, अफ्रीका और यूरोप पर रहेगा फोकस

टाटा मोटर्स दूसरी बड़ी यात्री वाहन विक्रेता

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 10:25 PM IST

स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहनों की अपनी नवीनतम शृंखला की मजबूत मांग से प्रेरित टाटा मोटर्स ने हुंडई मोटर्स इंडिया को पीछे छोड़कर घरेलू बाजार में मारुति सुजूकी के बाद दूसरी सबसे बड़ी यात्री कार विके्रता बन गई है। टाटा मोटर्स ने दिसंबर 2021 के महीने में अपने डीलरों को यात्री वाहनों की 35,461 इकाइयां भेजीं, जबकि पिछले महीनों में हुंडई मोटर्स इंडिया ने 32,312 इकाइयां भेजीं। जहां एक ओर घरेलू बाजार में टाटा मोटर्स की खेप दिसंबर 2020 की 23,564 इकाइयों के मुकाबले सालाना आधार पर 50.5 प्रतिशत अधिक रही, वहीं दूसरी ओर घरेलू बाजार में हुंडई की बिक्री एक साल पहले की 47,400 इकाइयों के मुकाबले 31.8 प्रतिशत कम रही।
1990 के दशक के आखिर में यात्री वाहन बाजार में इसके प्रवेश के बाद ऐसा पहली बार है कि टाटा मोटर्स मासिक बिक्री के आधार पर उद्योग की अगुआ मारुति सुजूकी के बाद देश में दूसरा सबसे बड़ी यात्री वाहन विक्रेता बन गई है। कंपनी 1990 के दशक के अंत और 2000 के दशक की शुरुआत में करीब दशक तक मारुति सुजूकी और हुंडई मोटर्स के बाद तीसरी सबसे बड़ी कार विनिर्माता थी। अपनी छोटी कार टाटा नैनो की व्यावसायिक विफलता के बाद बाजार हिस्सेदारी गंवाकर प्रतिस्पद्र्धियों के पास जाने तक यही स्थिति थी।

अलबत्ता हुंडई मोटर्स इंडिया (एचएमआई) पिछले साल की शुरुआत से अब तक दूसरे स्थान पर यात्री वाहनों की विक्रेता रही थी। एचएमआई ने कैलेंडर वर्ष 2021 में यात्री वाहनों की कुल पांच लाख इकाइयों की खेप भेजी, जबकि इस अवधि के दौरान टाटा मोटर्स ने 3.32 लाख इकाइयों की खेप भेजी। कोरियाई कार विनिर्माता की भारतीय सहायक कंपनी कुल बिक्री के मामले में टाटा मोटर्स से आगे है, जिसमें निर्यात भी शामिल है। एचएमआई ने दिसंबर 2021 के महीने में कुल 48,933 यात्री वाहनों की खेप भेजी, जिसमें निर्यात (16,621 इकाइयां) भी शामिल हैं।

Advertisement
First Published - January 4, 2022 | 11:24 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement