facebookmetapixel
Advertisement
कहां से ज्यादा टैक्स आ रहा, कहां से कम? FY27 में सरकार की कमाई का पूरा रिपोर्ट कार्डब्लॉक डील के बाद Groww का शेयर 3% से ज्यादा टूटा; फिर भी लिस्टिंग प्राइस से दोगुना ऊपरम्युचुअल फंड: हर 4 निवेशक में एक महिला, तेजी से बढ़ी भागीदारी; 5 साल में AUM करीब 3 गुना बढ़ाUPI से GIFT City तक, भारत-कनाडा की नई वित्तीय साझेदारी में क्या है खास? FM सीतारमण ने खोले निवेश के बड़े रास्तेभारी कर्ज के बोझ तले दबा अमेरिका! बॉन्ड यील्ड उछली, क्या आने वाली है मंदी? भारतीय बाजारों पर कितना असर?16% के प्रीमियम पर लिस्टिंग के बाद और उछलेगा शेयर? गाजा कैपिटल में क्या करें निवेशक? जानें एक्सपर्ट की रायभारतीयों के लिए बड़ा झटका! ट्रंप प्रशासन ने दुनियाभर में इमिग्रेंट वीजा प्रक्रिया रोकीसस्ते कपड़े होंगे महंगे! 4-5% बढ़ सकते हैं दाम, इन 2 शेयरों में 49% तक तेजी के टारगेटकमरे का किराया 6% बढ़ा, कमाई 10% उछली: क्या होटल शेयरों में अभी बाकी है तेजी?महंगा हुआ गोल्ड सिल्वर: सोना 320 रुपये चढ़ा, चांदी 1,456 रुपये चमकी

इटली 5-2 से जीता, यूरो 2024 के लिए क्वालीफाई करने के करीब

Advertisement

इटली की ओर से चीसा के अलावा मातियो डेरमियान, जियाकोमो रास्पाडोरी और स्टीफन अल शारावे ने गोल दागे।

Last Updated- November 18, 2023 | 1:25 PM IST
UEFA Euro 2024 Qualifier - Group C - Italy v North Macedonia
UEFA Euro 2024 Qualifier - Group C - Italy v North Macedonia

फेडेरिको चीसा के पहले हाफ में दागे दो गोल की बदौलत गत चैंपियन इटली ने शुक्रवार को यहां उत्तरी मैसेडोनिया को 5-2 से हराकर यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करने की ओर मजबूत कदम बढ़ाए।

इटली की ओर से चीसा के अलावा मातियो डेरमियान, जियाकोमो रास्पाडोरी और स्टीफन अल शारावे ने गोल दागे। उत्तरी मैसेडोनिया की ओर से दोनों गोल जेनी अतानासोव ने किए। जर्मनी में अगले साल होने वाले यूरो 2024 में क्वालीफाई करने के लिए इटली को यूक्रेन के खिलाफ सोमवार को सिर्फ ड्रॉ की जरूरत है।

उत्तरी मैसेडोनिया ने पिछल साल प्ले ऑफ में इटली की टीम को 1-0 से हराकर उसे विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने से वंचित कर दिया था।

इटली और यू्क्रेन के अब समान 13 अंक हैं लेकिन सितंबर में यूक्रेन को 2-1 से हराने के बाद इटली का पलड़ा भारी है और वह सोमवार को होने वाले मुकाबले को ड्रॉ कराके भी यूरो 2024 के लिए क्वालीफाई कर सकता है।

Advertisement
First Published - November 18, 2023 | 1:25 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement