facebookmetapixel
Advertisement
बाजार खुलते ही क्यों हुई तगड़ी बिकवाली? निवेशकों के करीब 6 लाख करोड़ डूबे, गिरावट की 5 बड़ी वजहेंसोयाबीन मील ने बिगाड़ा खेल! भारत का ऑयलमील निर्यात 12.5% घटा, क्यों आई इतनी बड़ी गिरावटकोफोर्ज में गवर्नेंस पर घमासान! चेयरमैन पर बोर्ड से ऑडिट रिपोर्ट के नतीजे छिपाने का आरोपBrics Summit 2026: तीन दिन भारत में रहेंगे पुतिन, मोदी संग होगी अहम बातचीत; रक्षा, ऊर्जा और यूक्रेन युद्ध पर बनेगी रणनीतिमैगी से कोल्ड ड्रिंक तक पैकेट पर लगेगी लाल चेतावनी? भारत में खाने की क्वालिटी पर क्यों छिड़ी बहसNSE की कमाई का 60% सिर्फ ऑप्शंस से, नियम सख्त हुए तो कितना बड़ा है खतरा?ब्याज दर बढ़ने के डर से सोना 1,571 रुपये गिरा, चांदी 2,530 रुपये टूटीBRICS Summit 2026: दिल्ली में आज इन रास्तों पर जाने से बचें, एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन पहुंचने के लिए देखें वैकल्पिक रूटफंड फ्लो घटने के बाद भी इन 2 AMC शेयरों पर नुवामा बुलिश, 30% तक रिटर्न की उम्मीदGold Price: $4,400 के नीचे फिसला सोना, अब अमेरिका के इन 2 आंकड़ों पर टिकी नजर; आगे और गिरेगा भाव?

IPL 2023 प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक! 63 मैचों के बाद भी तीन टीमों की सीट खाली, जानिए पूरा गणित

Advertisement
Last Updated- May 17, 2023 | 2:12 PM IST
IPL trophy

IPL 2023 का जैसा आगाज हुआ था समापन भी बिलकुल उसी दिशा में जा रहा है। दर्शकों को लगभग हर दूसरे मुकाबले में कांटे की टक्कर देखने को मिली है।

यह सीजन किस कदर रोमांचक रहा है इस बात का अंदाजा इस आंकड़े से लगाया जा सकता है कि कुल 74 मैचों में से 63 मुकाबले पूरे होने के बावजूद प्लेऑफ की तीन सीटें अभी भी खाली है।

तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने बेहतरीन आखिरी ओवर डालकर लखनऊ सुपर जाइंट्स ने मुंबई इंडियंस पर पांच रन से हराकर प्लेऑफ की रेस को और रोमांचक कर दिया है। साथ ही इसके जीत के साथ लखनऊ सुपर जाइंट्स के प्लेआफ का दावा भी पुख्ता हो गया है।

अभी तक सिर्फ गुजरात टाइटंस ही क्वालीफाई कर सकी

आईपीएल के मौजूदा सीजन में अभी तक सिर्फ गुजरात टाइटंस ही क्वालीफाई कर सकी है जबकि प्लेऑफ के 3 स्थानों के लिए 5 टीमों में जंग छिड़ी हुई है।

वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें अपना-अपना अगला मैच जीत जाती है, तो ये टीमें दूसरे और तीसरे स्थान पर रहते हुए प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएंगी।

चौथे स्थान के लिए मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स और आरसीबी के बीच कड़ी टक्कर

लेकिन चौथे स्थान के लिए मुंबई इंडियंस, पंजाब किंग्स और आरसीबी के बीच कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। ऊपर लिखे समीकरण के हिसाब से तीनों ही टीमों के 16-16 अंक हो जाएंगे। ऐसी स्थिति में रेट रन रेट की ऊपर सारा दारोमदार होगा।

Displaying IPL Points tables.jpg

मुंबई और पंजाब की टीम से आरसीबी का रेट रन रेट ज्यादा है। इस स्थिति में आरसीबी की टीम चौथे स्थान पर रहते हुए क्वालीफाई कर सकती है। वहीं, अगर सीएसके और लखनऊ सुपर जायंट्स की टीमें अपना आखिरी मुकाबला हार जाती हैं, तो उस स्थिति में पंजाब किंग्स के लिए प्लेऑफ के लिए दरवाजे खुल जाएंगे।

Advertisement
First Published - May 17, 2023 | 2:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement