facebookmetapixel
Advertisement
बाजार की गिरावट में FMCG अकेला क्यों बचा? Nestle पर ब्रोकरेज रिपोर्ट में छिपा है जवाबभारत की रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी में बड़ी छलांग, एक साल में दोगुनी बढ़कर 47 लाख मेगावॉट हुईगिग वर्कर्स के लिए सामाजिक सुरक्षा की तैयारी, कंपनियों में अनुपालन को लेकर असमंजसDelhi Metro Updates: सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद, चेक करें डीटेलरुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI ने मई में बेचे 6 अरब डॉलर, सामने आए ताजा आंकड़ेविदेश भेजे गए पैसे में बढ़ोतरी, लेकिन पढ़ाई और घूमने पर खर्च घटा! RBI रिपोर्ट ने दिखाया नया ट्रेंडमहिलाओं के लिए नौकरी ढूंढना हुआ और मुश्किल! ग्रामीण बेरोजगारी एक साल के रिकॉर्ड स्तर पर, सामने आई बड़ी वजहविदेशों से आने वाला पैसा क्यों हुआ कम? NRI Deposits में 29.25% की गिरावट, RBI रिपोर्ट में बड़ा खुलासाभारत का EV बाजार किसके हाथ में जाएगा? TVS या Bajaj… Q1 नतीजों और 5 ब्रोकरेज रिपोर्ट्स ने क्या दिए संकेतApple की एंट्री से बदलेगा Foldable Phone का खेल! 2026 में भारत में 6.5 लाख यूनिट्स का बड़ा रिकॉर्ड बनने की उम्मीद

फॉक्सकॉन बनाएगी ई-वाहन

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 12:09 AM IST

अनुबंध आधारित स्मार्टफोन बनाने वाली ताइवान की कंपनी फॉक्सकॉन ने आज वाहन कंपनियों के लिए इलेक्ट्रिक कार बनाने की घोषणा की। कंपनी ने कहा है कि वह अपने मौजूदा अनुबंध आधारित विनिर्माण मॉडल के लिए वाहन कंपनियों के लिए इलेक्ट्रिक कारों का उत्पादन करेगी।
फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी ग्रुप के चेयरमैन यंग लियू ने कहा कि कंपनी चीन, उत्तरी अमेरिका, यूरोप एवं अन्य बाजारों में मौजूद प्रमुख ब्रांडों के लिए इलेक्ट्रिक कारों और बसों का उत्पादन करेगी। ग्राहक अपने बाजारों के लिहाज से उत्पादों के रंग-रूप एवं सुविधाओं में संशोधन कर सकेंगे।
फॉक्सकॉन को हॉन हैई प्रेसिजन इंडस्ट्री कंपनी के नाम से भी जाना जाता है। वह एक ऐसे भीड़भाड़ वाले बाजार में प्रवेश कर रही है जहां लगभग हरेक स्थापित कंपनी इलेक्ट्रिक वाहनों की पेशकश कर रही है। इसके अलावा दर्जनों स्टार्टअप भी इस बाजार में अपनी मौजूदगी सुनिश्चित कर रहे हैं। कंपनी ने अपने प्रमुख मॉडल ई सिडैन को इटली की डिजाइन हाउस पिनिनफैरिना के साथ मिलकर विकसित किया है। कंपनी ने कहा कि इसे 2023 में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी ने कहा कि मॉडल ई में 5 सीट होगी और एक फुल चार्ज करने पर वह 750 किलोमीटर तक चलने में समर्थ होगी।
लियू ने यह भी कहा कि कंपनी के ग्रहकों में वाहन कंपनी फिस्कर इंक और ताइवान की कंपनी यूलॉन्ग ग्रुप शामिल हैं। समाचार पत्र ताइवान न्यूज ने पिछले सप्ताह कहा था कि अन्य संभावित ग्राहकों में फिएट क्राइस्लर एवं प्यूजो का संयुक्त उद्यम स्टेलेंटिस भी शामिल है लेकिन लियू ने उसकी पुष्टि नहीं की। फॉक्सकॉन ने कहा कि उसकी पहली इलेक्ट्रिक बस, मॉडल टी, एक बार चार्ज होने के बाद 400 किलोमीटर तक चलने में समर्थ होगी।

Advertisement
First Published - October 18, 2021 | 11:12 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement