facebookmetapixel
Advertisement
किसानों को बड़ी राहत! सरकार ने प्याज की सरकारी खरीद कीमत 13.3% बढ़ाई, अब मिलेगा यह नया भावक्या कैशलेस हेल्थ इंश्योरेंस के बाद भी आपको हॉस्पिटल को देना पड़ा पैसा? एक्सपर्ट से जानिए इसकी असली वजहDividend Stocks: अगले हफ्ते एक्सिस बैंक, टाटा, JSW समेत 45 कंपनियां बाटेंगी बंपर मुनाफा, नोट करें रिकॉर्ड डेटटेलीग्राम पर सरकार का सख्त, फिल्मों-वेब सीरीज की पायरेसी रोकने के लिए दिया 15 दिन का अल्टीमेटममुफ्त शेयरों की बरसात! अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं बोनस शेयर, नोट कर लें रिकॉर्ड डेटशेयर बाजार में धमाका: अगले हफ्ते ये 2 कंपनियां दे रही हैं 1 के बदले 10 शेयर, नोट कर लें तारीख!यूपी सरकार ने FY27 के लिए तय किया ₹71,278 करोड़ का भारी-भरकम आबकारी लक्ष्य, पहले तीन महीने में रिकॉर्ड कमाईअब उत्तर प्रदेश से सीधे विदेश जाएगा आम, हॉट वेपर ट्रीटमेंट की व्यवस्था राज्य में ही करने जा रही योगी सरकारउत्तर प्रदेश में ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए कोल इंडिया और UPRVUNL के बीच हुआ बड़ा समझौताफार्मा कंपनियों को सरकार से बड़ी राहत, अब दवा की वास्तविक ओवरचार्जिंग पर ही होगी कार्रवाई

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में खेले जाएंगे पांंच टेस्ट

Advertisement

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए खेले जाने वाली यह श्रृंखला ऑस्ट्रेलिया के 2024-25 के कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होगी। इसका कार्यक्रम आने वाले दिनों में जारी किया जाएगा।

Last Updated- March 25, 2024 | 2:56 PM IST
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में खेले जाएंगे पांंच टेस्ट , Five tests will be played between India and Australia in the Border Gavaskar Trophy

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में अब चार के बजाय पांच टेस्ट मैच खेले जाएंगे। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने सोमवार को यह घोषणा की। यह 1991-92 के बाद पहला अवसर होगा जबकि इन दोनों देशों के बीच पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला खेली जाएगी।

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए खेले जाने वाली यह श्रृंखला ऑस्ट्रेलिया के 2024-25 के कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होगी। इसका कार्यक्रम आने वाले दिनों में जारी किया जाएगा। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच 1991-92 के बाद पहली बार इन गर्मियों में पांच टेस्ट मैच की श्रृंखला खेली जाएगी। बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के लिए होने वाली यह श्रृंखला 2024-25 के घरेलू कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होगी।’’

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की विज्ञप्ति में कहा, ‘‘बीसीसीआई टेस्ट क्रिकेट की समृद्ध विरासत को संरक्षित रखने के अपने समर्पण के प्रति दृढ़ है। यह एक ऐसा प्रारूप है जिसका हम सबसे अधिक सम्मान करते हैं।’’

Also read: IPL 2024 के 5 मैचों के बाद कौन टीम है पॉइंट टेबल में नंबर 1, बल्लेबाजी और गेंदबाजी में कौन खिलाड़ी आगे? जानें

उन्होंने कहा,‘‘बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी को पांच टेस्ट मैच तक बढ़ाने के लिए क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के साथ हमारा सहयोग टेस्ट क्रिकेट के महत्व को बढ़ावा देने की हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाता है।’’

इस श्रृंखला का पहला टेस्ट मैच पर्थ में खेला जा सकता है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के अध्यक्ष माइक बेयर्ड ने कहा,‘‘हमारे दोनों देशों के बीच कड़ी प्रतिद्वंद्विता को देखते हुए हमें बेहद खुशी है की बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी को अब पांच टेस्ट मैच का कर दिया गया है।’’

Advertisement
First Published - March 25, 2024 | 2:56 PM IST (बिजनेस स्टैंडर्ड के स्टाफ ने इस रिपोर्ट की हेडलाइन और फोटो ही बदली है, बाकी खबर एक साझा समाचार स्रोत से बिना किसी बदलाव के प्रकाशित हुई है।)

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement