facebookmetapixel
Advertisement
देश से बाहर अगर हुआ हादसा तो क्या मिलेगा इंश्योरेंस क्लेम? सुप्रीम कोर्ट ने कर दिया साफInvesco के दो नए ETF लॉन्च, Sensex और Nifty Bank में निवेश का मौका; जानें किसके लिए हैं बेहतरDMart Share Price: स्टोर खोलने की रफ्तार ने बढ़ाई चिंता, शेयर में बड़ी गिरावट; अब क्या करें निवेशक?TVS Motor का शेयर ऑल टाइम हाई पर, ₹2 लाख करोड़ मार्केट कैप से बस चंद कदम दूरमिडकैप-स्मॉलकैप में पैसा लगाने का सही समय? मोतीलाल ओसवाल ने बताई निवेश की नई रणनीतिAir India को पटरी पर आने में लगेंगे 10 साल! टाटा चेयरमैन ने बताई बड़ी वजहप्रधानमंत्री मोदी का फेसबुक वीडियो हटाने पर IT मंत्रालय ने मेटा से मांगा जवाबचीन के सस्ते AI मॉडल बने अमेरिका के लिए खतरा! जेफरीज की वॉर्निंग, निवेशक हो जाएं सतर्क?Coal India: Q1 के बाद ब्रोकरेज बंटे, किसी ने दिया ₹475 का टारगेट तो किसी ने दी ‘Reduce’ की सलाहEPFO Update: शादी के बाद भूलकर भी न करें ये गलती, EPF के पैसे मिलने में हो सकती है बड़ी दिक्कत

BWF Rankings : स्टार शटलर प्रणय अपने करियर की बेस्ट आठवीं रैंकिंग पर पहुंचे

Advertisement

प्रणय ने इस साल यादगार प्रदर्शन किया। वह सात टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, दो टूर्नामेंट मे वह सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रहे जबकि स्विस ओपन में उपविजेता रहे थे।

Last Updated- December 27, 2022 | 12:38 PM IST
Badminton

भारत के स्टार शटलर एचएस प्रणय मंगलवार को जारी विश्व बैडमिंटन महासंघ (BWF) की विश्व रैंकिंग में आठवें स्थान पर पहुंच गए हैं जो उनके करियर की बेस्ट रैंकिंग है।

केरल का यह 30 वर्षीय खिलाड़ी इस साल शानदार फॉर्म में रहा। उन्होंने इससे पहले 2018 में भी आठवीं रैंकिंग हासिल की थी लेकिन इसके बाद वह 2019 में 34वें स्थान पर खिसक गए थे।

प्रणय ने इस साल यादगार प्रदर्शन किया। वह सात टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, दो टूर्नामेंट मे वह सेमीफाइनल में जगह बनाने में सफल रहे जबकि स्विस ओपन में उपविजेता रहे थे।

उन्होंने कोई एकल खिताब नहीं जीता लेकिन भारत की थॉमस कप की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। अन्य भारतीय पुरुष खिलाड़ियों में लक्ष्य सेन पहले की तरह सातवें स्थान पर बने हुए हैं लेकिन किदांबी श्रीकांत एक पायदान नीचे 12वें स्थान पर खिसक गए हैं।

राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने के बाद चोटिल होने के कारण किसी टूर्नामेंट में भाग नहीं ले पाने वाली पीवी सिंधु महिला एकल रैंकिंग में एक पायदान नीचे सातवें स्थान पर खिसक गई है। पुरुष युगल रैंकिंग में सात्विकसाईंराज रंकीरेड्डी और चिराग सेन पांचवें स्थान पर बने हुए हैं।

एमआर अर्जुन और ध्रुव कपिला की तेजी से उभरती जोड़ी तीन पायदान ऊपर चढ़कर 21वें नंबर पर पहुंच गई है। महिला युगल रैंकिंग में गायत्री गोपीचंद और त्रीसा जॉली की जोड़ी एक पायदान आगे 17वें स्थान पर पहुंच गई है। मिश्रित युगल में ईशान भटनागर और तनीषा क्रैस्टो की जोड़ी दो पायदान ऊपर 18वें स्थान पर पहुंच गई है।

Advertisement
First Published - December 27, 2022 | 12:23 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement