facebookmetapixel
Advertisement
Eternal Share Price: तिमाही नतीजों के बाद चमका Eternal का शेयर! ब्रोकरेज भी बुलिश, 40% तक तेजी की उम्मीदNew Brezza 2026: कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में नई ब्रेजा देगी टक्कर! पहली बार कार खरीदने वालों पर मारुति का दांवसोना-चांदी की तेजी पर लगा ब्रेक, जानें आज कितने गिरे भावप्रधानमंत्री मोदी का पेपर लीक पर बड़ा ऐलान, दोषियों को सजा देने बनाएंगे फास्ट-ट्रैक कोर्टहाई-टेक स्टार्टअप के लिए कमजोर रही वीसी फंडिंग, क्या Semicon 2 के बाद बदलेगा माहौल?TVS Motor ने बनाया ग्लोबल ग्रोथ रोडमैप, अफ्रीका और यूरोप पर रहेगा फोकसबाजार की गिरावट में FMCG अकेला क्यों बचा? Nestle पर ब्रोकरेज रिपोर्ट में छिपा है जवाबभारत की रिन्यूएबल एनर्जी कैपेसिटी में बड़ी छलांग, एक साल में दोगुनी बढ़कर 47 लाख मेगावॉट हुईगिग वर्कर्स के लिए सामाजिक सुरक्षा की तैयारी, कंपनियों में अनुपालन को लेकर असमंजसDelhi Metro Updates: सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद, चेक करें डीटेल

छोटे, मझोले बाजारों में बूम बाइक की धूम

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 11:16 PM IST

जहां ओला इलेक्ट्रिक दोपहिया क्षेत्र में धमाल मचा रही है, वहीं तमिलनाडु की बूम मोटर्स अपने बाइक ब्रांड कॉर्बेट के लिए बुकिंग शुरू होने के बाद से एक पखवाड़े के अंदर 330 करोड़ रुपये मूल्य के 30,000 से ज्यादा पूर्व-ऑर्डर हासिल कर टियर-2 और टियर-3 बाजारों में पहचान बनाने में जुट गई है।
कंपनी ने अब अपनी आफ्टरमार्केट सेवा के लिए टीवीएस गु्रप की ‘की मोबिलिटी’ के साथ भागीदारी की है और साथ ही मांग वृद्घि को ध्यान में रखते हुए कोयम्बटूर में नई उत्पादन इकाई लगाने के लिए इस सप्ताह तमिलनाडु सरकार के साथ समझौता भी किया है। 12 नवंबर को कंपनी ने बूम कॉर्बेट के लिए बुकिंग शुरू की थी, जो दो बैटरी विकल्प के साथ 75-किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप-स्पीड प्रदान कर सकती है और 200 किलोग्राम वजन सपोर्ट कर सकती है। कंपनी अपनी पहली डिलिवरी कुछ बी2बी ग्राहकों के लिए इस सप्ताह शुरू कर सकती है।  
बूम मोटर्स के मुख्य कार्याधिकारी अनिरुद्घ रवि नारायणन ने कहा, ‘हमारे पास अब तक 30,000 पूर्व-बुकिंग ऑर्डर आ चुके हैं जो कंपनी को करीब 330 करोड़ रुपये का राजस्व दिला सकते हैं। इनमें से 60 प्रतिशत से ज्यादा ऑर्डर कोयम्बत्तूर, कांचीपुरम, चित्तौड़, एर्णाकुलम, मैसूर और विशाखापत्तनम जैसे टियर-2 और टियर-3 शहरों से मिल रहे हैं। इस वजह से आफ्टरमार्केट सर्विसिंग बड़ी चुनौती बन सकती है, इसलिए हमने की मोबिलिटी के साथ समझौता किया है।’

Advertisement
First Published - November 26, 2021 | 12:30 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement