facebookmetapixel
Advertisement
रुपये में पांच दिन से जारी भारी गिरावट थमी, डॉलर के मुकाबले रिकवरी में क्रूड और RBI का बड़ा हाथनीट पर्चा लीक को PM मोदी ने बताया ‘घोर पाप’, राहुल गांधी का प्रधानमंत्री आवास के सामने प्रदर्शनखाड़ी युद्ध के तनाव से गहराया विमानन संकट, पायलट एसोसिएशन ने UAE की उड़ानें रोकने की उठाई मांगबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से प्रशांत किशोर की पहली अग्निपरीक्षा, जन सुराज पार्टी के लिए दांव पर लगी साखभारत के उर्वरक निर्यात को मिली रफ्तार, 3 साल में निर्यात 52% बढ़ाजुलाई में फिर बढ़ा विदेशी निवेशकों का भरोसा, FPI ने चुनिंदा सेक्टरों में की ताबड़तोड़ खरीदारीपीएलआई योजना ने बदली विनिर्माण की तस्वीर, ₹2.4 लाख करोड़ का आया निवेश; 14.5 लाख को मिली नौकरियांसरकार ने कहा: बिना एथेनॉल वाले पेट्रोल पर वापस जाने का कोई प्रस्ताव नहीं, पंपों पर जारी रहेगी सप्लाईभारतीय रिजर्व बैंक ने स्वैप योजना से जुटाए 21 अरब डॉलर, शुरुआती हफ्तों में ही दर्ज हुई रिकॉर्ड आवकरिकॉर्ड वाहन बिक्री से बजाज ऑटो का मुनाफा 46% बढ़ा, राजस्व 65% उछला

हिंदुजा टेक में हिस्सेदारी खरीदेगी अशोक लीलैंड

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 7:47 AM IST

वाणिज्यिक वाहन बनाने वाली कंपनी अशोक लीलैंड ने कहा है कि उसने 70.20 करोड़ रुपये में हिंदुजा टेक (एचटीएल) में 38 फीसदी हिस्सेदारी खरीदने के लिए निसान इंटरनैशनल होल्डिंग बीवी के साथ एक शेयर खरीद समझौता किया है।
हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी ने बीएसई को बताया कि वह 70.20 करोड़ रुपये के एक सौदे के तहत 5,85,00,000 शेयरों का अधिग्रहण करेगी। यह हिंदुजा टेक की 38 फीसदी चुकता शेयर पूंजी होगी। इस अधिग्रहण के बाद हिंदुजा टेक उसकी पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी बन जाएगी।
हिंदुजा टेक में कंपनी की 62 फीसदी चुकता शेयर पूंजी है जबकि शेष हिस्सेदारी निसान इंटरनैशनल होल्डिंग बीवी के पास है। हिंदुजा टेक आईटी और आईटीईएस क्षेत्र में कारोबार करती है। वर्ष 2019-20 में कंपनी ने 15.95 करोड़ रुपये का लाभ दर्ज किया था जो एक साल पहले की अवधि में 14.30 करोड़ रुपये रहा था। जबकि 2019-20 में उसने 226.16 करोड़ रुपये का राजस्व दर्ज किया जो 2018-19 में 210.19 करोड़ रुपये रहा था।
जापान की कार कंपनी निसान की हॉलैंड की निवेश इकाई निसान इंटरनैशनल होल्डिंग वर्ष 2014 में हिंदुजा टेक के रणनीतिक निवेशक के तौर पर सामने आई थी। वर्ष 2009 में स्थापित हिंदुजा टेक (पूर्व में डिफेंस टेक्नोलॉजिज) वाहन, एयरोस्पेस, रक्षा, औद्योगिक एवं सामान्य विनिर्माण उद्योगों के लिए इंजीनियरिंग, विनिर्माण और उद्यम सेवाएं एवं समाधान प्रदान करती है।

Advertisement
First Published - February 25, 2021 | 11:58 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement