facebookmetapixel
Advertisement
रुपये में पांच दिन से जारी भारी गिरावट थमी, डॉलर के मुकाबले रिकवरी में क्रूड और RBI का बड़ा हाथनीट पर्चा लीक को PM मोदी ने बताया ‘घोर पाप’, राहुल गांधी का प्रधानमंत्री आवास के सामने प्रदर्शनखाड़ी युद्ध के तनाव से गहराया विमानन संकट, पायलट एसोसिएशन ने UAE की उड़ानें रोकने की उठाई मांगबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव से प्रशांत किशोर की पहली अग्निपरीक्षा, जन सुराज पार्टी के लिए दांव पर लगी साखभारत के उर्वरक निर्यात को मिली रफ्तार, 3 साल में निर्यात 52% बढ़ाजुलाई में फिर बढ़ा विदेशी निवेशकों का भरोसा, FPI ने चुनिंदा सेक्टरों में की ताबड़तोड़ खरीदारीपीएलआई योजना ने बदली विनिर्माण की तस्वीर, ₹2.4 लाख करोड़ का आया निवेश; 14.5 लाख को मिली नौकरियांसरकार ने कहा: बिना एथेनॉल वाले पेट्रोल पर वापस जाने का कोई प्रस्ताव नहीं, पंपों पर जारी रहेगी सप्लाईभारतीय रिजर्व बैंक ने स्वैप योजना से जुटाए 21 अरब डॉलर, शुरुआती हफ्तों में ही दर्ज हुई रिकॉर्ड आवकरिकॉर्ड वाहन बिक्री से बजाज ऑटो का मुनाफा 46% बढ़ा, राजस्व 65% उछला

दिसंबर में 71,740 ट्रैक्टरों की बिक्री

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 9:57 AM IST

ट्रैक्टरों की बिक्री दिसंबर 2020 के दौरान तकरीबन 41 प्रतिशत तक बढ़कर 71,740 इकाई तक पहुंच गई है, जबकि दिसंबर 2019 में 50,803 इकाइयों की बिक्री हुई थी। हालांकि अप्रैल के बाद से निरंतर वृद्धि दर्ज करने के उपरांत माह-दर-माह बिक्री के लिहाज से इस महीने लगातार दूसरी बार गिरावट आई है। उद्योग के भागीदारों का कहना है कि रबी के अधिक रकबे, खरीद में सरकार के समर्थन और ग्रामीण विकास योजनाओं आदि द्वारा इस मांग का संचालन हुआ है।
ट्रैक्टर मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (टीएमए) के आंकड़ों के अनुसार ट्रैक्टर विनिर्माताओं ने दिसंबर 2020 में 71,740 इकाइयों (10,491 इकाइयों के निर्यात समेत) की बिक्री की, जबकि दिसंबर 2019 में 50,803 इकाइयों (7,997 इकाइयों के निर्यात समेत) की बिक्री हुई थी। नवंबर 2020 में ट्रैक्टरों की कुल बिक्री लगभग 89,530 इकाई (7,200 इकाइयों के निर्यात समेत) रहने का अनुमान था। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के आंकड़े बताते हैं कि दिसंबर 2020 के दौरान ट्रैक्टरों की खुदरा बिक्री में 35.49 प्रतिशत की उछाल आई है, जो वर्ष 2019 में 51,004 इकाइयों के मुकाबले बढ़कर 69,105 इकाई हो गई है।
फाडा के अध्यक्ष विंकेश गुलाटी ने कहा कि ट्रैक्टर आपूर्ति में लगातार छह महीने बेहतर प्रदर्शन हुआ है जिससे इस बात की पुष्टि होती है कि ग्रामीण भारत देश के आर्थिक सुधारों की अगुवाई कर रहा है। टीएमए के आंकड़ों के अनुसार दिसंबर 2020 में उत्पादन 91,969 इकाई रहा, जबकि दिसंबर 2019 के दौरान 49,320 इकाइयों का उत्पादन हुआ था।
महिंद्रा ऐंड महिंद्रा लिमिटेड के कृषि उपकरण क्षेत्र के अध्यक्ष हेमंत सिक्का ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा खरीफ खरीद और ग्रामीण विकास योजनाओं में मदद, रबी के अधिक रकबे के कारण मांग में निरंतरता के पूर्वानुमान और प्रमुख ओईएम द्वारा ट्रैक्टर के दामों में इजाफे की घोषणा तथा त्योहारी सत्र के बाद चैनल इंवेंट्री की बहाली से थोक बिक्री में लगातार मजबूती बनी हुई है।
उनकी कंपनी ने दिसंबर 2020 के दौरान घरेलू बाजार में 21,173 ट्रैक्टरों की बिक्री की, जो पिछले साल के मुकाबले 23 प्रतिशत अधिक रही। निर्यात बाजार में कंपनी ने 1,244 ट्रैक्टर बेचे, जो पिछले साल की तुलना में 60 रहे।
एस्कॉर्ट्स लिमिटेड एग्री मशीनरी सेगमेंट (ईएएम) ने दिसंबर 2020 के दौरान 7,733 ट्रैक्टर बेचे, जो दिसंबर मे कंपनी की अब तक की सबसे अधिक बिक्री रही और दिसंबर 2019 में बेचे गए 4,114 ट्रैक्टरों के मुकाबले 88 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज हुई।

Advertisement
First Published - January 12, 2021 | 12:07 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement