facebookmetapixel
Advertisement
EPF Scheme 2026: PF के 74 साल पुराने नियम बदले, जानिए आपकी सैलरी और ब्याज पर क्या होगा असरBlaBlaCar से सफर करना कानूनी है या गैरकानूनी? जानिए भारत में Carpooling का पूरा सचव्हाट्सएप के नए ‘यूजरनेम’ फीचर पर सरकार सख्त, मेटा अधिकारियों और IT मंत्रालय के बीच हुई बड़ी बैठकजमीन-मकान खरीदने वाले दें ध्यान! सिर्फ प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री ही काफी नहीं, जानें म्यूटेशन भी क्यों है जरूरी?गिफ्ट सिटी से अब सोने में निवेश का मौका, लॉन्च हुआ पहला फिजिकल कमोडिटी गोल्ड फंडसेना की बढ़ेगी ताकत: सरकार ने ₹52,000 करोड़ के रक्षा सौदे को दी मंजूरी, मिलेंगे घातक हथियारUS में ब्याज दरों पर सेंटीमेंट बदला, क्या सोना ₹1.5 लाख और चांदी ₹2.5 लाख के पार जाएंगे?Explainer: अगर कंपनी दिवालिया हो जाए, तो क्या डूब जाएगा PF, पेंशन और ग्रेच्युटी? जानें कानूनी अधिकारचीन पर बदला भारत का रुख? 4 कंपनियों को सरकारी टेंडर में बोली लगाने की मिली इजाजतHCLTech को मिला 10,830 करोड़ रुपये का बड़ा AI कॉन्ट्रैक्ट, शेयर 4% से ज्यादा उछला

BFSI Summit: UPI को भारत में आगे भी फ्री रखना चाहिए- Paytm CEO

Advertisement
Last Updated- December 21, 2022 | 7:58 PM IST
BFSI Summit: UPI should be kept free in India even further – Paytm CEO

Paytm के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) विजय शेखर शर्मा (Vijay Shekhar Sharma) ने बुधवार को कहा कि भारत में यूनाइटेड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) लेनदेन को ग्राहकों के लिए तब तक फ्री रखा जाना चाहिए, जब तक कि अधिकांश आबादी डिजिटल भुगतान करना शुरू नहीं कर देती है।

शर्मा ने मुंबई में बिजनेस स्टैंडर्ड BFSI Insight Summit 2022 में कहा, ‘इस देश को तब तक UPI को फ्री रखना चाहिए जब तक कि अधिकांश दुकानदार और ग्राहक डिजिटल मोबाइल भुगतान प्रणाली से भुगतान नहीं कर रहे हैं।’ उन्होंने आगे कहा कि UPI को फ्री रखने का अर्थव्यवस्था पर द्वितीयक (secondary) और तृतीयक (tertiary) प्रभाव नाटकीय रूप से बड़ा है।

शेखर ने कहा कि डिजिटल भुगतान तेजी से बढ़ रहा है, अगले पांच वर्षों में भारत के खुदरा भुगतान में डिजिटल भुगतान की हिस्सेदारी 30 फीसदी से बढ़कर 75 फीसदी हो जाएगी। शेखर ने कहा, ‘अगले पांच वर्षों में, भारत में खुदरा भुगतान मुख्य रूप से डिजिटल भुगतान में शिफ्ट हो जाएगा। खुदरा भुगतान जो अभी 20-30 फीसदी के आसपास है, 75-80 फीसदी को पार कर जाना चाहिए।’

शेखर ने कहा कि कंपनियों के लिए पहले  पूर्वानुमान के आधार पर धन जुटाना आसान था। मगर अब कंपनी धन तभी जुटा जा सकती है जब वह दिखाती है कि वह पैसा कमा सकती है। कैश बर्न पर उन्होंने कहा कि पेटीएम ‘कंपनी के कैश बर्न को ब्लॉक करने की उम्मीदों से कहीं आगे है।’

कार्ड टोकनाइजेशन का हवाला देते हुए शेखर ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) इसको लेकर ठोस समाधान लाने की प्रक्रिया में है जो आम तौर पर कहीं और नहीं आया है। टोकनाइजेशन के तहत ग्राहकों को ऑनलाइन भुगतान करते समय कार्ड का विवरण प्रदान करने की आवश्यकता नहीं होती है। अनुरोध पर कार्ड जारीकर्ता द्वारा एक ‘टोकन’ प्रदान किया जाता है, जिसका उपयोग ऑनलाइन पैसा ट्रांसफर करते समय वास्तविक कार्ड संख्या के स्थान पर किया जा सकता है। यह एक यूनिक नंबर होता है।

शर्मा ने कहा कि वह केंद्रीय बैंक के सामने आने वाली चुनौतियों के प्रति ‘सहानुभूति’ रखते हैं और ‘समझते हैं कि वे जो मांग रहे हैं वह क्यों मांग रहे हैं।’

Advertisement
First Published - December 21, 2022 | 7:47 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement