facebookmetapixel
Advertisement
निवेश लक्ष्य की दूरी के हिसाब से ही हो लाइफ साइकल फंड की मियादमहंगे नए घरों के बीच रीसेल प्रॉपर्टी की बढ़ी मांग, खरीद से पहले बरतें ये जरूरी सावधानियांEV Insurance: ईवी में बाहर का चार्जर लगाएंगे तो बैटरी का बीमा नहीं पाएंगेतीसरी तिमाही में कंपनियों की कमाई उम्मीद से बेहतर, NSE 200 में घटा डाउनग्रेड दबावIndia-US Trade Deal: भारत को 6 महीने के अंदर तय करना होगा कोई एक मानकड्रोन के साये में फरिश्ता बन काम करतीं भारत की नर्सें, साहस और दृढ़ता की मिसालईरान युद्ध का असर: खाद्य तेल महंगे होने के संकेत, आयात लागत बढ़ने से कीमतों में उछालतेल में उबाल से सहमे ग्लोबल बाजार, एशिया-यूरोप में भारी गिरावट; होर्मुज संकट से बढ़ी महंगाई की चिंतापश्चिम एशिया संकट से ऑटो सेक्टर सतर्क: निर्यात और कच्चे माल की लागत पर मारुति-ह्युंडै की पैनी नजरमहंगे होंगे एसी, फ्रिज और वॉशिंग मशीन: कच्चे माल की बढ़ती कीमतों ने बढ़ाई कंपनियों की चिंता

क्या है इरादा! 9 गैर-बीजेपी शासित राज्यों में CBI नहीं कर पाएगी जांच, सरकारों ने ली सामान्य सहमति वापस

Advertisement
Last Updated- March 23, 2023 | 4:33 PM IST
CBI

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने गुरुवार को कहा कि छत्तीसगढ़, झारखंड और पश्चिम बंगाल सहित नौ राज्यों ने मामलों की जांच के लिए केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को दी गई सामान्य सहमति वापस ले ली है।

उन्होंने एक प्रश्न के लिखित उत्तर में राज्यसभा को सूचित किया कि दिल्ली विशेष पुलिस स्थापन (DSPE) अधिनियम, 1946 की धारा 6 के अनुसार, सीबीआई को संबंधित राज्य सरकार से उसके अधिकार क्षेत्र में जांच करने के लिए सहमति की आवश्यकता होती है।

कार्मिक राज्य मंत्री सिंह ने कहा कि DSPE अधिनियम, 1946 की धारा 6 के प्रावधानों के अनुसार, राज्य सरकारों द्वारा निर्दिष्ट श्रेणियों के व्यक्तियों के खिलाफ अपराधों के निर्दिष्ट वर्ग की जांच के लिए सीबीआई को एक सामान्य सहमति दी गई थी, जिससे एजेंसी उन निर्दिष्ट मामलों को दर्ज करने और जांच करने में सक्षम हुई थी।

उन्होंने कहा कि नौ राज्यों..छत्तीसगढ़, झारखंड, केरल, मेघालय, मिजोरम, पंजाब, राजस्थान, तेलंगाना और पश्चिम बंगाल ने मामलों की जांच के लिए सीबीआई को दी गई सामान्य सहमति वापस ले ली है।

Advertisement
First Published - March 23, 2023 | 4:33 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement