facebookmetapixel
प्रीमियम स्कूटर बाजार में TVS का बड़ा दांव, Ntorq 150 के लिए ₹100 करोड़ का निवेशGDP से पिछड़ रहा कॉरपोरेट जगत, लगातार 9 तिमाहियों से रेवेन्यू ग्रोथ कमजोरहितधारकों की सहायता के लिए UPI लेनदेन पर संतुलित हो एमडीआरः एमेजॉनAGR बकाया विवाद: वोडाफोन-आइडिया ने नई डिमांड के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट का रुख कियाअमेरिका का आउटसोर्सिंग पर 25% टैक्स का प्रस्ताव, भारतीय IT कंपनियां और GCC इंडस्ट्री पर बड़ा खतरासिटी बैंक के साउथ एशिया हेड अमोल गुप्ते का दावा, 10 से 12 अरब डॉलर के आएंगे आईपीओNepal GenZ protests: नेपाल में राजनीतिक संकट गहराया, बड़े प्रदर्शन के बीच पीएम ओली ने दिया इस्तीफाGST Reforms: बिना बिके सामान का बदलेगा MRP, सरकार ने 31 दिसंबर 2025 तक की दी मोहलतग्रामीण क्षेत्रों में खरा सोना साबित हो रहा फसलों का अवशेष, बायोमास को-फायरिंग के लिए पॉलिसी जरूरीबाजार के संकेतक: बॉन्ड यील्ड में तेजी, RBI और सरकार के पास उपाय सीमित

दिल्ली में महिला सम्मान और संजीवनी योजना पर बवाल, BJP-कांग्रेस ने बताया धोखा; अधिकारियों ने बनाई दूरी

पहले विपक्षी दलों भाजपा और कांग्रेस ने इन योजनाओं को फर्जी करार दिया तो अब आप सरकार के दो वरिष्ठ अधिकारियों ने नोटिस जारी कर इनके बारे में लोगों को आगाह किया है।

Last Updated- December 25, 2024 | 11:50 PM IST
Ruckus over women's honor and Sanjeevani scheme in Delhi, BJP-Congress called it a fraud; Officials kept distance दिल्ली में महिला सम्मान और संजीवनी योजना पर बवाल, BJP-कांग्रेस ने बताया धोखा; अधिकारियों ने बनाई दूरी

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार द्वारा हाल में घोषित दो प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं पर सियासी बवाल मच गया है। पहले विपक्षी दलों भाजपा और कांग्रेस ने इन योजनाओं को फर्जी करार दिया तो अब आप सरकार के दो वरिष्ठ अधिकारियों ने नोटिस जारी कर इनके बारे में लोगों को आगाह किया है।

दिल्ली विधान सभा का कार्यकाल अगले साल 23 फरवरी को समाप्त होगा। इसे देखते हुए निर्वाचन आयोग शीघ्र चुनावों की घोषणा कर सकता है। जैसे-जैसे चुनावी हलचल बढ़ रही है, भाजपा, कांग्रेस और सत्ताधारी आप के बीच वाक् युद्ध तीखा होता जा रहा है। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और आप संयोजक व दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसी महीने मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना और संजीवनी योजना का ऐलान किया था।

इन योजनाओं में खासकर महिला सम्मान योजना के लिए आप नेताओं द्वारा महिलाओं से फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। महिला सम्मान योजना के लिए 2,000 करोड़ रुपये के बजट को इसी महीने के शुरू में सरकार ने मंजूरी दी है। इसके तहत पात्र महिलाओं को 1,000 रुपये प्रति माह मिलेंगे और यदि सरकार सत्ता में आई तो 2,100 रुपये दिए जाने की बात कही गई है। संजीवनी योजना के तहत 60 साल से अधिक उम्र के सभी बुजुर्गों को दिल्ली के सरकारी और निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज का वादा किया गया है।

आप के सूत्रों ने दावा किया कि इन योजनाओं का लाभ लेने को फॉर्म भरने में मदद करने के लिए 3,000 कार्यकर्ताओं को उतारा गया है। अभी तक संजीवनी योजना के तहत 1,50,000 लोगों ने पंजीकरण कराया है जबकि महिला सम्मान योजना के तहत 13,00,000 फॉर्म भरे जा चुके हैं। इस योजना में आप का लक्ष्य हर दिन 5,00,000 महिलाओं का पंजीकरण कराना है।

इस बीच दिल्ली सरकार के महिला व बाल विभाग और स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग ने एक सार्वजनिक नोटिस जारी कर कहा कि दिल्ली में इस तरह की योजनाओं का कोई अस्तित्व नहीं है। नोटिस में दोनों विभागों ने लोगों को आगाह किया कि अस्तित्वहीन योजनाओं में पंजीकरण के नाम पर किसी से भी व्यक्तिगत जानकारी साझा न करें। किसी भी निजी व्यक्ति या राजनीतिक दल द्वारा इस तरह के फॉर्म भरवाना या जानकारी एकत्र किया जाना धोखाधड़ी है।

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भाजपा और कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि महिला सम्मान और संजीवना योजना से ये लोग बुरी तरह घबरा गए हैं। केजरीवाल ने दावा किया कि केंद्रीय जांच एजेंसियां भाजपा के इशारे पर किसी ‘फर्जी’ मामले में दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को गिरफ्तार कर सकती हैं।

हमें पता चला है कि वे परिवहन विभाग में आतिशी पर एक फर्जी मामला तैयार कर रहे हैं और महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा की योजना को रोकना चाहते हैं। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि महिला सम्मान योजना के खिलाफ सार्वजनिक नोटिस जारी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। हालांकि अधिकारियों पर कार्रवाई या उनकी नियुक्ति और तबादले उपराज्यपाल के अधिकार क्षेत्र में आते हैं।

भाजपा-कांग्रेस ने योजनाओं को बताया धोखा

महिलाओं से फॉर्म भरवाने को आप का धोखा बताते हुए दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आप झूठ और भ्रम की राजनीति कर रही है। इस योजना के लिए न तो बजट में प्रावधान है और न ही कोई अधिसूचना जारी की गई है।

दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने भी आप सरकार की इन योजनाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि पंजाब में भी आप ने महिलाओं को आर्थिक राशि देने की घोषणा की थी, वहां क्यों नहीं इसे लागू किया गया? कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन ने केजरीवाल को फर्जीवाल और राष्ट्रविरोधी बताया है।

First Published - December 25, 2024 | 11:24 PM IST

संबंधित पोस्ट