facebookmetapixel
महंगी होंगी टाटा की कारें, आने वाले हफ्तों में बढ़ेंगे दामIncome Tax new rules: 1 अप्रैल 2026 से लागू होगी नई टैक्स व्यवस्था, सैलरी से शेयर बाजार तक बदलेगा हिसाब-किताबमलेशिया में पीएम मोदी का बड़ा संदेश, ASEAN के साथ टेक्नोलॉजी और सुरक्षा सहयोग पर जोरWeather Update Today: 8 फरवरी की रात से बदलेगा मौसम का मिजाज, हिमालय में बारिश-बर्फबारी तयभारत-अमेरिका की तकनीकी दोस्ती, GPUs और डेटा सेंटर में बढ़ेगा व्यापारमहंगी बाइक के हैं शौकीन? हार्ले-डेविडसन समेत बड़ी बाइक्स होंगी सस्ती, लगेगी जीरो इंपोर्ट ड्यूटी150% का तगड़ा डिविडेंड! Q3 में अच्छी कमाई के बाद नवरत्न कंपनी का तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सस्टॉक मार्केट में मचेगी हलचल: अगले हफ्ते डिविडेंड-स्टॉक स्प्लिट-बोनस शेयर की बारिश, देखें पूरी लिस्टIndia US Trade Deal: फार्मा से ऑटो तक, अमेरिका में इन सेक्टरों की चमक बढ़ेगी कई गुनामार्केट में डिविडेंड की बारिश: अगले हफ्ते Hero, MRF, RVNL समेत 50 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफा

एयर इंडिया विमान हादसा: सिंगापुर एयरलाइंस की चुप्पी पर सवाल

सिंगापुर एयरलाइंस की टाटा समूह द्वारा संचालित एयर इंडिया में 25.1 प्रतिशत हिस्सेदारी है और वह इसके निदेशक मंडल में भी शामिल है।

Last Updated- June 18, 2025 | 11:46 PM IST
Air India crash

पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने मंगलवार को सिंगापुर एयरलाइंस पर एयर इंडिया की उड़ान एआई171 के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद चुप्पी साधने का आरोप लगाया और सवाल किया कि एयरलाइन के प्रमुख शेयरधारक और रखरखाव भागीदार ने लगभग छह दिनों तक सार्वजनिक रूप से प्रतिक्रिया क्यों नहीं दी। पटेल की टिप्पणी 12 जून को अहमदाबाद-लंदन ड्रीमलाइनर उड़ान दुर्घटना के बाद आई है, जिसमें टेकऑफ के तुरंत बाद हुए हादसे में 241 यात्रियों और चालक दल की मौत हो गई थी। सिंगापुर एयरलाइंस की टाटा समूह द्वारा संचालित एयर इंडिया में 25.1 प्रतिशत हिस्सेदारी है और वह इसके निदेशक मंडल में भी शामिल है।

पटेल की टिप्पणी पर प्रतिक्रिया के लिए पूछे जाने पर सिंगापुर एयरलाइंस ने बिज़नेस स्टैंडर्ड को बताया कि वह एयर इंडिया और टाटा संस के साथ संपर्क में है और उन्हें लगातार पूर्ण समर्थन दे रहा है। एक्स पर एक पोस्ट में पटेल ने लिखा, ‘एयर इंडिया के साथ दुखद दुर्घटना पर एक महत्त्वपूर्ण शेयरधारक और एयर इंडिया के वाइड-बॉडी विमानों के रखरखाव के लिए जिम्मेदार कंपनी की चुप्पी आश्चर्यजनक है।’ उन्होंने आगे लिखा, ‘नाम बताओ: सिंगापुर एयरलाइंस… ऐसा लगता है कि वे छिप गए हैं।’ उन्होंने कहा कि हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि प्रबंधन में उनकी भूमिका भी है और एयर इंडिया के साथ उनका समझौता है।

राकांपा महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी है। पटेल ने सिंगापुर एयरलाइंस और एयर इंडिया के शीर्ष नेतृत्व के बीच संबंधों पर प्रकाश डालते हुए कहा, ‘महत्त्वपूर्ण बात यह है कि एयर इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) कैंपबेल विल्सन सिंगापुर एयरलाइंस के नामित व्यक्ति हैं। वह पहले उनकी कम लागत वाली सहायक कंपनी ‘स्कूट एयरलाइंस’ के सीईओ रह चुके हैं। यह चुप्पी क्यों है, एसक्यू?’  एसक्यू, सिंगापुर एयरलाइंस का आईएटीए कोड है।

First Published - June 18, 2025 | 11:10 PM IST

संबंधित पोस्ट