facebookmetapixel
Advertisement
Tata Sons को मिलेगा नया चेयरमैन, जानें कैसे होता है चयन और किसकी होती है अहम भूमिकाRetail Inflation: जुलाई में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.45% पर, खाने-पीने की चीजोंं के दाम में तेजी से बढ़ा दबावNFO Alert: जेरोधा म्युचुअल फंड ने लॉन्च की आर्बिट्रेज स्कीम, ₹1000 से SIP शुरू; किसे लगाना चाहिए पैसा?एन चंद्रशेखरन के इस्तीफे के बाद टूटे टाटा स्टॉक्स, टेक्निकल चार्ट पर किन शेयरों में दिख रही मजबूती?महाराष्ट्र में भूमि अधिग्रहण नियमों में बड़ा बदलाव, देरी पर बढ़ेगा मुआवजे का ब्याजMilky Mist IPO Day-2: इश्यू करीब 2 गुना भरा, GMP से 14% लिस्टिंग गेन के संकेतटाटा संस से क्यों विदा हो रहे एन. चंद्रशेखरन? पढ़ें बोर्ड को लिखा उनका पूरा पत्रTCS से टाटा संस की कमान तक: कैसा रहा समूह में एन. चंद्रशेखरन के 4 दशक का सफरChild Debit Card: बच्चों के लिए डेबिट कार्ड की सुविधा क्या है? जानिए इन पांच बैंकों में माइनर अकाउंट का पूरा प्रोसेसटाटा संस में बड़ा बदलाव: एन. चंद्रशेखरन ने दिया इस्तीफा, फरवरी तक रहेंगे चेयरमैन

योगी सरकार का अनुपूरक बजट पेश

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 10:48 PM IST

चुनावी साल में पूरे प्रांत को 24 घंटे बिजली देने, किसानों, बुजुर्गों को पेंशन, असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को भत्ता देने जैसी लोक लुभावन योजनाओं के लिए धनराशि की व्यवस्था करते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने आज पूरक बजट पेश किया।
विधानसभा के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने 8479.53 करोड़ रुपये का पूरक बजट प्रस्तुत किया। इसी के साथ वित्त वर्ष 2022-23 के पहले चार महीनों के लिए 16,8903 करोड़ रुपये का लेखानुदान पेश किया गया। अगले दो महीनों में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव होने के चलते योगी सरकार ने आगामी वित्त वर्ष के पहले चार महीनों अप्रैल से जुलाई तक के लिए लेखानुदान पेश किया है। पूरक बजट और लेखानुदान पर कल चर्चा कर इसे पारित कराया जाएगा।
पूरक बजट में प्रदेश के असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को भत्ता देने के लिए 4,000 करोड़ रुपये का भारी भरकम प्रावधान किया गया है। इसके अलावा प्रदेश सरकार ने हाल ही में दिव्यांगो, बुजुर्गों ,किसानों को दी जाने वाली पेंशन की राशि बढ़ाने का ऐलान किया था। पूरक बजट में प्रदेश सरकार ने इस मद में 670 करोड़ रुपये का आवंटन किया है। चुनावी साल में प्रदेश के सभी गांवों व शहरों को 24 घंटे बिजली देने के लिए भी सरकार ने पूरक बजट में धनराशि का आवंटन किया है। इस मद में योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन को 1,000 करोड़ रुपये देने का प्रावधान किया है। इसके साथ ही हर घर बिजली का कनेक्शन देने वाली सौभाग्य योजना के लिए 185 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है।
पूर्व की समाजवादी सरकार के यश भारती की तर्ज पर योगी सरकार ने यूपी गौरव सम्मान का ऐलान करते हुए पूरक बजट में इसके लिए 10 करोड़ रुपये का आवंटन किया है जबकि खेल विभाग में विभिन्न पुरस्कारों के लिए भी 10 करोड़ रुपये की राशि दी गई है। प्रदेश सरकार के सूचना विभाग को 150 रुपये की धनराशि आवंटित की गई है तो काशी विश्वनाथ व गंगा दर्शन के लिए मार्ग बनाने के वास्ते भी 10 करोड़ रुपये की धनराशि आवंटित की गई है।
वित्त मंत्री ने वित्त वर्ष 2022-23 के पहले चार महीनों के लिए 16,8903.23 करोड़ रुपये का लेखानुदान पेश करते हुए बताया कि आगामी वित्त वर्ष में कुल 5.44 लाख करोड़ रुपये की प्राप्तियां होंगी, जिसमें 4.53 लाख करोड़ रुपये की राजस्व प्राप्तियां और 91739 करोड़ रुपये की पूंजी लेखे की प्राप्तियां रहेंगी। इसमें 89,174 करोड़ रुपये की लोक ऋणों से प्राप्तियां और 2,565 करोड़ रुपये की अन्य ऋणों और अग्रिमों की वसूली से होने वाली प्राप्तियां शामिल हैं।

Advertisement
First Published - December 16, 2021 | 11:48 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement