facebookmetapixel
Advertisement
90 डॉलर के ऊपर टिके कच्चे तेल के दाम तो महंगा हो सकता है पेट्रोल, BPCL ने दिया बड़ा संकेतरूस से सस्ता तेल खरीदने के बाद भी BPCL की लागत क्यों बढ़ गई? जानिए कहां बिगड़ा पूरा हिसाबHDFC, SBI, ICICI समेत बड़े बैंकों की नई तैयारी! डॉलर बॉन्ड से जुटेगा बड़ा फंडकच्चे तेल में उछाल से ब्याज दरें बढ़ने की आशंका, सोना करीब ₹600 टूटा, चांदी ₹1,300 लुढ़कीबैंकों में नकदी 3 हफ्ते के सबसे निचले स्तर पर, क्या लोन और ब्याज दरों पर पड़ेगा असर? जानिए वजहQuick Commerce की जंग अब कूपन की नहीं, गोदाम और सप्लाई चेन की हैCJP प्रदर्शन के चलते आज भी बंद रहेंगे दिल्ली मेट्रो के 17 स्टेशन, DMRC ने जारी की लिस्टOpening Bell: US-Iran तनाव से बाजार में मची हलचल! Sensex 500 अंक लुढ़का, Nifty 23,700 के करीबपेपर लीक पर सख्त कानून की तैयारी, आज कैबिनेट मीटिंग में होगा फैसलाSonam Wangchuk Hunger Strike: सरकार के आश्वासन के बाद सोनम वांगचुक ने खत्म किया अनिश्चितकालीन अनशन

थोक मंडी में फुटकर बिक्री

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 10:44 PM IST

आवश्यक जिंसों की बढ़ती कीमतों पर काबू पाने के इरादे से आगरा के किराना व्यापारियों ने थोक बाजारों में खुदरा दुकाने खोली हैं।


इन दुकानों पर खुदरा ग्राहकों के लिए थोक कीमतों पर वस्तुएं उपलब्ध हैं। इस पहल के जरिए लोगों को आवश्यक जिंसों के लिए 20 प्रतिशत तक कम कीमत चुकानी पड़ रही है।


मोतीगंज व्यापार समिति के अध्यक्ष रमनलाल गोयल ने बताया कि शहर के खुदरा व्यापारी महंगाई के लिए वितरकों और थोक व्यापरियों को दोषी ठहरा रहे हैं जो सही नहीं है। सच्चाई यह है कि ज्यादातर मामलों में खुदरा कारोबारियों द्वारा कीमतों में कृत्रिम तौर से बढ़ोतरी की गई है और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए खुदरा कारोबारियों ने दाल, खाद्य तेल, आटा जैसी रोज मर्रे की जरुरत की जिंसों का खुदरा कारोबार करने का फैसला किया है।


उन्होंने बताया कि उपभोक्ताओं को खुदरा दुकानों के मुकाबले औसतन 20 प्रतिशत कम कीमत पर जिंस मुहैया कराए जा रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि बिग बाजार और सुभिक्षा जैसे सुपर स्टोर भी इतनी कम दरों पर जिंस की पेशकश करने की स्थिति में नहीं हैं।


इन दुकानों पर बड़ी संख्या में ग्राहक खरीदारी कर रहे हैं। थोक दुकानदारों की इस पहल के बाद शहर के बाकी हिस्सों में भी कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। गोयल ने बताया कि पिछले दो दिनों के भीतर ही कीमतों में तेजी से कमी आई है जो एक अच्छा संकेत है और इससे साबित होता है कि कीमतों को कृत्रिम ढंग से बढ़ाया गया था।

Advertisement
First Published - April 21, 2008 | 9:54 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement