facebookmetapixel
वेनेजुएला संकट: भारत के व्यापार व तेल आयात पर भू-राजनीतिक उथल-पुथल से फिलहाल कोई असर नहींसोमनाथ मंदिर: 1026 से 2026 तक 1000 वर्षों की अटूट आस्था और गौरव की गाथाT20 World Cup: भारत क्रिकेट खेलने नहीं आएगी बांग्लादेश की टीम, ICC से बाहर मैच कराने की मांगसमान अवसर का मैदान: VI को मिलने वाली मदद सिर्फ उसी तक सीमित नहीं होनी चाहिए1985–95 क्यों आज भी भारत का सबसे निर्णायक दशक माना जाता हैमनरेगा भ्रष्टाचार का पर्याय बना, विकसित भारत-जी राम-जी मजदूरों के लिए बेहतर: शिवराज सिंह चौहानLNG मार्केट 2025 में उम्मीदों से रहा पीछे! चीन ने भरी उड़ान पर भारत में खुदरा बाजार अब भी सुस्त क्यों?उत्पाद शुल्क बढ़ते ही ITC पर ब्रोकरेज का हमला, शेयर डाउनग्रेड और कमाई अनुमान में भारी कटौतीमझोले और भारी वाहनों की बिक्री में लौटी रफ्तार, वर्षों की मंदी के बाद M&HCV सेक्टर में तेजीदक्षिण भारत के आसमान में नई उड़ान: अल हिंद से लेकर एयर केरल तक कई नई एयरलाइंस कतार में

उप्र : स्कूल बस खाई में गिरी, 12 से अधिक बच्चे घायल

Last Updated- December 13, 2022 | 3:34 PM IST

उप्र : स्कूल बस खाई में गिरी, 12 से अधिक बच्चे घायल
PTI /  December 13, 2022

बदायूँ (उप्र), 13 दिसंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश में बदायूं के कोतवाली बिसौली क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में गिर गयी। इस दुर्घटना में 12 से अधिक बच्चे घायल हो गए लेकिन किसी को गंभीर चोट नहीं आयी है।

आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों और स्थानीय नागरिकों ने दौड़कर बस के अंदर फसे बच्चों को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा राहत कार्य शुरू किया।

बच्चों के अभिभावकों ने स्कूल बस में कमियां और उसके चालक की लापरवाही को हादसे का जिम्मेदार ठहराया है।

पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण क्षेत्र) सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि मंगलवार सुबह लगभग नौ बजे बिसौली थाना क्षेत्र स्थित भटपुरा पिनेकल स्कूल की बस नौलीहराथपुर मार्ग पर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जाकर पलट गई। इस दुर्घटना में करीब 12 बच्चों को चोटें आई हैं लेकिन किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है।

घायल बच्चों का इलाज कराया जा रहा है। बिसौली के उपजिलाधिकारी और पुलिस क्षेत्राधिकारी के साथ अन्य अधिकारियों को मौके पर भेजा गया है। बचाव और राहत कार्य लगातार चल रहे हैं। सभी बच्चों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया है।

उन्होंने कहा कि स्कूल बस में कमी और चालक की लापरवाही के आरोप की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

भाषा सं जफर गोला

First Published - December 13, 2022 | 10:04 AM IST

संबंधित पोस्ट