facebookmetapixel
Advertisement
सीमेंट कंपनियों की बिक्री में 7-8% उछाल, बढ़ती लागत ने मुनाफे पर डाला दबावमॉनसून सत्र में महज चार दिन शेष, शाह के बयान से पीछे हटने को तैयार नहीं विपक्षप्रधानमंत्री मोदी ने खिलाड़ियों को दी बधाई, ‘भारत छोड़ो आंदोलन’ को किया याद; हर घर तिरंगा की अपीलISRO 6 साल में भेजेगा 300 उपग्रह! 2035 तक अपना स्पेस स्टेशन बनाने का लक्ष्यरिटर्न में पिछड़कर भी रहे एसआईपी की पसंद निवेश के लिए कितने सही हैं लार्ज कैप फंड?FPI की खरीदारी वाले शेयरों ने दिया बेहतर रिटर्न, फिर भी हिस्सेदारी 14 साल के निचले स्तर परमदरसन इंटरनैशनल में 9% उछाल, मजबूत नतीजों और नए कारोबार से बढ़ी ग्रोथ की उम्मीदNSE-BSE के दबदबे में क्षेत्रीय एक्सचेंजों का सफर, क्या लौटेगा कलकत्ता स्टॉक एक्सचेंज?हीरो मोटोकॉर्प की रफ्तार बरकरार, मजबूत वॉल्यूम और प्रीमियम मिक्स से बढ़ी उम्मीदउदारीकरण के 35 साल: ‘सनसेट इंडस्ट्री’ जिसने आर्थिक सुधारों के बाद लिख दी विकास की नई इबारत

केंद्र सरकार निवेश के मापदंड तय करें : ठाकरे

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 7:57 AM IST

निवेशकों को आकर्षित करने के लिए राज्यों के बीच होड़ लगी है निवेशक जिसका फायदा उठते हुए राज्य सरकारों के साथ मोलभाव करते हैं। नीति आयोग की बैठक में इस मुद्दे को उठाते हुए महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि राज्यों के बीच निवेशकों को छूट देने की नहीं, बल्कि उन्हें सुविधाएं देने की प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की संचालन समिति की बैठक को संबोधित करते हुए उद्धव ठाकरे ने कहा कि उद्योग और व्यवसाय के मामले में बाहरी देशों के साथ प्रतिस्पर्धा होनी चाहिए, राज्यों  के बीच गलाकाट प्रतिस्पर्धा नहीं होनी चाहिए। इसके लिए केंद्र को कार्यक्षमता व निवेश के लिए आकर्षक मापदंडों पर स्पर्धा को प्रोत्साहन देना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ राज्य बिजली रियायतों या स्थान की दरों के आकर्षक प्रस्ताव देते हैं। मोलभाव किया जाता है। अमुक राज्य इन चीजों को देने को तैयार हैं, तो पूछा जाता है कि आप क्या देंगे। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि राज्यों के बीच प्रतिस्पर्धा हो, लेकिन सभी राज्यों को न केवल आर्थिक रूप से, बल्कि राज्यों की प्रशासनिक कार्यक्षमता और उपलब्ध सुविधाओं पर भी इसका लाभ हो। केंद्र को निवेश के संदर्भ में कुछ मापदंड तय करने चाहिए। हमें केवल पैसे के स्वरूप में निवेश कि विचार न करते हुए यह विचार भी करना चाहिए कि रोजगार कितना मिलने वाला है। ऐसा होने पर ही हम सही अर्थों में आत्मनिर्भर बन सकेंगे।
इस दौरान उन्होंने कृषि क्षेत्र पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव का मुद्दा भी उठाया और केंद्र की फसल बीमा योजना में बदलाव का आह्वान किया। हमें जय जवान और जय किसान के अलावा जय कामगार कहने की जरूरत है। केंद्र सरकार को निवेश के बारे में कुछ मानदंड तय करने चाहिए ताकि राज्य आपस में नहीं, बल्कि दूसरे देशों से प्रतिस्पर्धा करें। कोविड काल की प्रतिकूल परिस्थितियों के होते हुए भी महाराष्ट्र ने एक लाख करोड़ रुपये से भी अधिक के सामंजस्य समझौते (एमओयू) किए। भले ही विकास धीमा हुआ, किंतु वह रुका नहीं। इसके विपरीत हमने अन्य तरीकों से आर्थिक चक्र को जारी रखा है। कृषि पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि किसान इसका सबसे बड़ा खामियाजा भुगत रहे हैं।

Advertisement
First Published - February 22, 2021 | 12:19 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement