facebookmetapixel
Advertisement
कोरम पर अनिश्चितता के बीच टाटा संस ने 18 अगस्त को बुलाई AGM, चेयरमैन एन. चंद्रशेखरन के भविष्य पर भी रहेगी नजरGold, Silver Price Today: फेड की बैठक से पहले सोना 4,100 डॉलर और चांदी 60 डॉलर से नीचे, MCX पर भी फिसले भावबिना कमीशन और बिना गोदाम के कमाई कैसे करती है Meesho? समझिए पूरा बिजनेस मॉडलभारत में विदेशी डॉलर की बंपर एंट्री! RBI की FCNR-B योजना से $70 अरब तक जुटने की उम्मीदICAR रिपोर्ट: खेती में वैज्ञानिक शोध बना गेमचेंजर, किसानों की आय बढ़ाने में निभाई सबसे बड़ी भूमिकाAI के दौर में 3-5 इंजीनियरों की छोटी टीम क्यों बना रही Mphasis? समझिए नया मॉडलक्रेडिट कार्ड ग्राहक अब कर्ज लेने के बजाय पूरा बिल चुका रहे हैं? SBI Cards के नतीजों से मिला बड़ा संकेतStock Market Update: उतार-चढ़ाव के बीच सेंसेक्स-निफ्टी की सुस्त चाल, केमिकल इंडेक्स 1% लुढ़काअगले 5 साल में राज्यों पर 24 लाख करोड़ रुपये चुकाने का बोझ, इन 4 राज्यों को देना होगा सबसे ज्यादा भुगतानरुपये पर अमेरिका की बड़ी राहत! US Treasury ने भारत को दी क्लीन चिट, निगरानी सूची से रखा बाहर

घर के लिए एक दांव लगा लो

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 3:01 PM IST

दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) की हाउसिंग स्कीम-2008 के तहत आवेदन के लिए बैंकों ने लोगों को कर्ज मुहैया कराने की पूरी तैयारी कर ली है।


बैंक यह कर्ज 12 फीसदी की दर से मुहैया कराने जा रहा है। सेंट्रल बैंक इस मामले में मंगलवार तक सर्कुलर भी जारी कर देगा। अन्य बैंक भी लगभग इसी दर से आवेदन के लिए कर्ज देने का मन बना रहे हैं। 6 अगस्त से हाउसिंग स्कीम के तहत आवेदन के लिए फार्म बिकने लगेंगे और 16 सितंबर तक इसे जमा कराया जा सकता है।

गत शुक्रवार को डीडीए ने दिल्ली के विभिन्न इलाकों में 5 हजार मकानों के लिए हाउसिंग स्कीम का ऐलान किया था। आवेदन के लिए फार्म के साथ डीडीए के पक्ष में पंजीयन शुल्क के रूप में 1.5 लाख रुपये का ड्राफ्ट या पे ऑर्डर भी जमा करना है। बैंक इसी 1.5 लाख रुपये के लिए लोगों को कर्ज मुहैया कराएगा। बैंक यह कर्ज चार महीने के लिए देगा। उस हिसाब से 1.5 लाख रुपये का ब्याज 6000 रुपये होता है।

500 रुपये प्रोसेसिंग फीस के तहत लिए जाएंगे। यानी कि किसी भी आवेदनकर्ता को आवेदन करने के लिए 6500 रुपये खर्च करने होंगे। दो साल पहले बैंकों ने डीडीए की इस प्रकार की हाउसिंग स्कीम के लिए 9 फीसदी की दर से लोगों को कर्ज दिए थे। लेकिन ब्याज दरों में हुई बढ़ोतरी को देखते हुए इस बार इस प्रकार के कर्ज की ब्याज दरों में 3 फीसदी का इजाफा कर दिया गया है।

बैंकों को उम्मीद है कि इस स्कीम के तहत कर्ज लेने के लिए उनके पास अच्छी खासी संख्या में लोग आएंगे। दो साल पहले डीडीए के 3500 मकानों के लिए 1 लाख 90 हजार लोगों ने आवेदन किया था। इस बार यह संख्या 4-5 लाख तक पहुंच सकती है। जाहिर है कि मात्र 4 महीने के लिए इस कर्ज से बैंकों को लाखों रुपये की कमाई होगी। उधर आवेदनकर्ताओं को भी 1.5 लाख रुपये देने के लिए माथापच्ची नहीं करनी पड़ेगी। इस साल के दिसंबर महीने तक हाउसिंग स्कीम का ड्रा निकल जाएगा।

एक ही सपना, घर हो अपना

फ्लैट की बुकिंग के लिए आवेदक के पास अपना पैन नंबर, आवासीय पते का सबूत और किसी भी सरकारी बैंक में खाता होना जरूरी है।

Advertisement
First Published - August 4, 2008 | 10:07 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement