facebookmetapixel
Advertisement
केसरिया जर्सी पर विवाद, भारतीय हॉकी की नीली पहचान पर बहसट्रंप का दावा: युद्ध खत्म करने के समझौते की रूपरेखा तैयार, फिलहाल हमले टलेयुवाओं पर पीएम मोदी का फोकस, नशा-मुक्त भारत अभियान के तहत लाखों युवाओं को दिलाई नशा विरोधी शपथअमेरिका में दवा बनाने की जल्दी नहीं, टैरिफ के खतरे के बावजूद भारत में ही रहेगा कंपनियों का विनिर्माणउदारीकरण के 35 साल: 1991 में सेंसेक्स में थीं जो 30 कंपनियां, उनमें अब 7 ही बचीं; बेंचमार्क सूचकांक में आया बड़ा बदलावबिज़नेस स्टैंडर्ड सर्वेक्षण: रीपो दर में बदलाव के नहीं आसार, अगली बैठक में हो सकता है बड़ा फैसलानिवेश में जोरदार उछाल या आंकड़ों का भ्रम? 4 परमाणु परियोजनाओं ने बदल दी पूरी तस्वीर45% घटा हाईवे निर्माण, पश्चिम एशिया संकट और बिटुमन की कमी बनी बड़ी वजहनई ईपीएफ योजना में बदला कायदा क्या है नुकसान और क्या है फायदा?IT Funds: जुलाई की रिकॉर्ड तेजी के बीच निवेशकों ने निकाला पैसा, मुनाफावसूली या रणनीति में बदलाव

बस स्टॉप पर होंगे शॉपिंग मॉल

Advertisement
Last Updated- December 09, 2022 | 10:50 PM IST

बेस्ट अपने बस स्टेशनों को विकसित करने और नई बसें खरीदने के लिए केन्द्र सरकार के पास एक प्रस्ताव भेजने की तैयारी कर रहा है।


इस प्रस्ताव के तहत बेस्ट अपने खाली पड़े बस स्टेशनों को विकसित करके उनके पहले मंजिल में शॉपिंग माल, सिनेमा घर, कॉफी हाउस, एटीएम सेंटर बनाना चाहता है। इस काम के लिए बेस्ट को केन्द्र सरकार से 400 से 500 करोड़ रुपये की मदद की जरुरत पड़ने वाली है।

अगर प्रस्ताव को हरी झंडी मिल जाती है तो पहले प्रायोगिक तौर पर 25 बस स्टेशनों में इन सुविधाओं का विकास किया जाएगा। महानगर में बेस्ट के करीबन 200 बस स्टेशनों को इस योजना के तहत विकसित करने की योजना हैं।

शुरूआती दौर में 3000 वर्ग फुट से ज्यादा और रेलवे स्टेशनों के पास वाले 25 बस स्टेशनों को विकसित किए जाने का प्रस्ताव है। दरअसल ज्यादात्तर बस स्टेशन खुले आसमान पर है।

इनका विकास कर इनके ऊपरी हिस्से को  कॉमर्शियल तौर पर इस्तेमाल करने से बेस्ट को सालाना किराये पर ही मोटी रकम प्राप्त होगी जिससे बेस्ट घाटे से ऊभर सकेगी।

इन बस स्टेशनों के पहले मंजिल पर थियेटर और शॉपिंग मॉल, मेडिकल स्टोर्स, एटीएम और रेस्टोरेंट खोला जाएगा। इसका मकसद यह है कि लोग स्टेशन पर ही अपने जरुरत का सामान खरीद सके।

बेस्ट के चेयरमैन उत्तम खोब्रागडे के अनुसार जवाहर लाल नेहरु नेशनल अर्बन मिशन (जेएनएनयूआरएम) योजना के तहत बेस्ट को अपने बस स्टेशनों के विकसित करने के लिए केन्द्र सरकार से 400 -500 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है।

Advertisement
First Published - January 22, 2009 | 8:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement