facebookmetapixel
Advertisement
1601 नंबर से आएगी अधिकृत कॉल, TRAI ने ठगी रोकने के लिए बढ़ाया दायरानरसिम्हा राव-मनमोहन से वाजपेयी-मोदी तक: एनके सिंह ने बताया कैसे बदला भारत की आर्थिक स्थिरता का सफरझारखंड में भर्ती परीक्षाओं की कथित धांधली पर बवाल, छात्रों पर पुलिस का लाठीचार्जGen Z तक पहुंच बढ़ाने की तैयारी में RSS, विशाखापत्तनम में होगी अहम बैठकBP India 2030 तक तेल-गैस क्षेत्र में करेगी $4 अरब का निवेश, ‘समुद्र मंथन’ योजना से कंपनी को बड़ी उम्मीदेंBrand Canvas 2026 का ग्रैंड फिनाले 11 अगस्त को बेंगलूरु में, 10 टीमें करेंगी मुकाबलाAI जॉब्स के लिए स्किल गैप की जानकारी नहीं, PMKVY 4.0 में 53,449 ने कराया रजिस्ट्रेशनग्राहकों-छोटे दुकानदारों के लिए UPI रहेगा फ्री, केवल बड़े कारोबारी लेनदेन पर ही MDR लागू करने की तैयारी: FMअमेरिकी टेक यूनिकॉर्न में बढ़ी भारत की हिस्सेदारी, हर 10 में 1 कर्मचारी भारतीयFCNR(B) योजना से बॉन्ड बाजार में आई बहार, 5 साल के सरकारी बॉन्ड की यील्ड में बड़ी गिरावट

राणे-मुंडे पर शिवसेना का ‘सामना’ वार

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 2:51 AM IST

केंद्रीय मंत्रिपरिषद में नारायण राणे के शामिल होने के बाद से ही राजनीतिक गलियारों में भाजपा और शिवसेना की रिश्तों पर विराम की चर्चा शुरू हो गई। राणे को शिवसेना का तोड़ा माना जा रहा है और शिवसेना अब इस तोड़ के जवाब में मुंडे पर डोरे डाल रही है। मंत्री न बनाए जाने से प्रीतम मुंडे नाराज बताई जा रही है, हालांकि पंकजा मुंडे किसी भी नाराजगी से इनकार किया है।
शिवसेना ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि दिवंगत नेता गोपीनाथ मुंडे की बेटी और दो बार की सांसद प्रीतम मुंडे के बजाय भाजपा के राज्यसभा सदस्य भागवत कराड को केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शामिल करना उनकी बहन पंकजा मुंडे के राजनीतिक करियर को खत्म करने की साजिश है। शिवसेना ने पार्टी के मुखपत्र सामना की संपादकीय में कहा कि भागवत कराड को राज्यमंत्री बनाया गया। यह पंकजा मुंडे के राजनीतिक जीवन को खत्म करने की साजिश है। भाजपा नेता दिवंगत गोपीनाथ मुंडे की छत्रछाया में कराड बढ़े लेकिन प्रीतम मुंडे का विचार न करते हुए कराड को राज्यमंत्री बनाया गया। वंजारा समाज में फूट डालने के लिए और पंकजा मुंडे को सबक सिखाने के लिए क्या यह किया गया? शिवसेना के मुताबिक भारती पवार और कपिल पाटिल को भी मंत्रिपरिषद में शामिल करना निष्ठावान भाजपाइयों के जख्मों पर नमक छिड़कने की तरह है।  दरअसल ‌शिवसेना पंकजा मुंडे से लगातार करीब बढ़ा रही है शिवसेना की कोशिश है कि नाराजगी को भुना कर वह मुंडे को शिवसेना में शामिल कर लेती है तो नारायण राणे का जवाब उसे मिल जाएगा।
भाजपा नेता पंकजा मुंडे ने कहा कि वह (प्रीतम मुंडे) इतनी बड़ी नेता नहीं है कि पार्टी उनका राजनीतिक करियर खत्म करने की कोशिश करेगी, जैसा आरोप शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में लगाया है। उन्होंने कहा कि मेरा जन्म वंजारा समुदाय में हुआ है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मुझे वंजारा कहा जाए या ओबीसी नेता कहा जाए। मेरा ताल्लुक़ राज्य से है। मैं एक महिला नेत्री हूं और मैं पूरे राज्य का प्रतिनिधित्व करती हूं। मुझे वंजारा नेता के रूप में दिखाना गलत होगा। नाराज होने का कोई सवाल पैदा नहीं होता है। उन्होंने कहा कि प्रीतम मुंडे को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल करने पर विचार किया जा रहा था। उनकी तरह ही, हिना गावित के नाम पर भी विचार हो रहा था। प्रीतम मेहनती और वफादार पार्टी कार्यकर्ता हैं। उन्होंने बीड से रिकॉर्ड अंतर से जीत दर्ज की, वह इस वजह से नहीं कि वह गोपीनाथ मुंडे की बेटी हैं बल्कि इस वह एक योग्य उम्मीदवार हैं। पार्टी सर्वोच्च सच है। मेरे नाराज होने का कोई सवाल नहीं है। इस पर भाजपा के वरिष्ठ नेता देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि किसने बताया कि वे गुस्सा हैं? अफवाह न फैलाएं और उनकी छवि खराब न करें।
महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ पार्टी ने कहा कि महाराष्ट्र के नेता नारायण राणे को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह मिली, यह अच्छा हुआ। वह भी मूलरूप से भाजपा के नहीं हैं। शिवसेना, कांग्रेस और अब भाजपा ऐसी उनकी मनोरंजक यात्रा रही है। शिवसेना ने कहा कि राणे को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग मंत्रालय दिया गया है। उन्हें इस क्षेत्र की वर्तमान स्थिति को देखते हुए आगे कदम बढ़ाने होंगे। देश के उद्योग, व्यापार मटियामेट होने की कगार पर हैं। छोटे उद्योगों का तो जीवित रहना मुश्किल हो गया है। ऐसे समय में राणे क्या करेंगे, यह देखना होगा। संपादकीय में कहा गया कि केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार पर सभी का ध्यान लगा हुआ था। संसद के मानसून सत्र से पहले केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है। गिरी हुई अर्थव्यवस्था, कोरोना महामारी के कारण पैदा स्वास्थ्य संबंधी अराजकता, महंगाई, बेरोजगारी की समस्या के समाधान के रूप में मंत्रिमंडल में फेरबदल का रामबाण चलाया गया।
शिवसेना के धुर विरोधी माने जाने वाले महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और मौजूदा केंद्रीय मंत्री नारायण राणे ने एक बार फिर से उद्धव ठाकरे पर निशाना साधते हुए कहा कि उद्धव ठाकरे की वजह से उन्होंने शिवसेना छोड़ी थी। बाला साहेब से उनकी कोई नाराजगी नहीं थी वह तो मेरे गुरु थे। राणे ने कहा कि मैंने शिवसेना में अपनी जिंदगी के तकरीबन 40 साल गुजारे हैं। बाला साहेब ने मुझे महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनाया था। आज भी मैंने बीजेपी में कोई पद नहीं मांगा था। मैं पार्टी के लिए काम करता हूँ और पार्टी मेरे बारे में सोचती है। राणे कहा कि आने वाले समय में देश की सबसे अमीर महानगरपालिका बीएमसी के चुनाव होने हैं। मुंबई और महाराष्ट्र की जनता ठाकरे सरकार से काफी नाराज है। राज्य में किसी भी प्रकार का विकास काम नहीं किया जा रहा है। सरकार की गलतियों पर आवाज उठाना विपक्ष का काम है और हम वही करते हैं। सरकार की गलतियों को जनता के सामने लाया जाना चाहिए और उस काम को अंजाम दिया जा रहा है।

Advertisement
First Published - July 10, 2021 | 12:10 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement