facebookmetapixel
Advertisement
बैंक ऑफ बड़ौदा में बड़ी सेंधमारी: 1TB डेटा डार्क वेब पर हुआ लीक, जांच में जुटी एजेंसियांHDFC Bank के बोर्ड ने अपने ही अधिकारियों पर की कार्रवाई, MD-CFO पर लगाया 1-1 लाख रुपये का जुर्मानासुप्रीम कोर्ट की दो टूक: शांतिपूर्ण प्रदर्शन का अधिकार मौलिक, आंदोलन के नाम पर पुलिस ज्यादती जायज नहींटाटा पावर का मुनाफा 11% बढ़ा, 2030 तक ट्रांसमिशन में ₹40,000 करोड़ निवेश की तैयारी में कंपनीCoal India Q1 Results: पहली तिमाही में मुनाफा लगभग स्थिर, पर आय में 8.4% की बढ़ोतरीआइकिया इंडिया साल 2030 तक चार गुना राजस्व करने की तैयारी में, 30 स्टोर खोलने का भी लक्ष्यविपक्ष के हंगामे के बीच लोकसभा में पेश हुआ एंटी-पेपर लीक बिल, सजा और जुर्माने को बनाया गया और कठोरजल्द आ सकते हैं 10 और 20 रुपये के नए प्लास्टिक बैंक नोट, सरकार ने RBI को दी मंजूरीलोढ़ा डेवलपर्स डेटा सेंटर की जमीन बेचकर करेगी ₹10,000 करोड़ की कमाई, अगले 3-4 साल में बिक्री का लक्ष्यIndian Hotels Q1 Results: मजबूत घरेलू मांग के दम पर चमकी इंडियन होटल्स, राजस्व-मुनाफे में शानदार उछाल

पालमपुर में आलू चिप्स की फैक्टरी

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 1:03 PM IST

हिमाचल प्रदेश में कांगड़ा जिले के पालमपुर में केंद्र सरकार आलू चिप्स फैक्टरी की स्थापना करने की योजना बना रही है।


बुधवार को पालमपुर में नेशनल फर्टिलाइजर लिमिटेड (एनएफएल) द्वारा आयोजित किसान मेले का उद्धाटन करते हुए केंद्रीय उर्वरक और रसायन मंत्री राम विलास पासवान ने यह जानकारी दी। पासवान ने बताया, ‘राज्य में उच्च गुणवत्ता वाले आलू बीजों का उत्पादन किया जाता है इसलिए कांगड़ा आलू चिप्स की फैक्टरी के लिए बिलकुल उपयुक्त है।’

पासवान ने यह भी बताया कि यहां आलू चिप्स फैक्टरी तभी लगाई जा सकती है जब राज्य सरकार इस इकाई की स्थापना के लिए बुनियादी सुविधा के रूप में जमीन मुहैया कराए। उन्होंने बताया कि सिरमौर जिले के नाहन क्षेत्र में केंद्र सरकार ने बहुत साल पहले ही स्टील संयंत्र की स्थापना की घोषणा की थी लेकिन राज्य सरकार जमीन मुहैया कराने में विफल रही थी।

उन्होंने बताया, ‘अगर इस बाबत राज्य सरकार द्वारा सहमति मिल जाती है तो उपयुक्त स्थान के सर्वेक्षण के लिए हम अपनी आधिकारिक टीम को रवाना कर देंगे, ताकि इस साल 15 अगस्त तक आलू चिप्स इकाई की स्थापना की जा सके।’ उन्होंने आगे बताया कि केंद्र सरकार चिप्स फैक्टरी के अलावा कांगड़ा जिले में स्टील फैक्टरी की स्थापना करने पर भी विचार कर रही है।

Advertisement
First Published - July 24, 2008 | 10:29 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement