facebookmetapixel
Advertisement
1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयासऑरिफ्लेम बेचेगी भारत में अपना विनिर्माण कारोबार, अकुम्स ड्रग्स की सहायक कंपनी प्योर एंड क्योर से हुआ समझौता₹9,200 करोड़ के IPO से कर्जमुक्त होगी मणिपाल हेल्थ, उत्तर भारत में विस्तार पर कंपनी का जोर: दिलीप जोसजून में लगातार दूसरे महीने क्रेडिट कार्ड खर्च ₹2 लाख करोड़ पार, HDFC Bank और SBI का दिखा दबदबाICICI Bank ने डॉलर बॉन्ड से जुटाए $1 अरब, 2017 के बाद पहला सबसे बड़ा सार्वजनिक बॉन्ड इश्यूओडिशा में बनेगा देश का पहला AI-ऑप्टिमाइज्ड डेटा सेंटर, HCLTech करेगी ₹14,257 करोड़ का निवेशबंगाल को राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था से जोड़ना होगा, केंद्र के साथ तालमेल और निवेश पर रहेगा हमारा जोर: स्वप्न दासगुप्ताजून में सुस्त IPO के बावजूद ऋण प्रतिभूतियों ने रचा इतिहास, जुटाई ₹3.15 लाख करोड़ की रिकॉर्ड रकमपेपर लीक के खिलाफ कानून में संशोधन को केंद्रीय मंत्रिमंडल की मंजूरी, सोमवार को संसद में पेश होगा विधेयक

Population Census: सितंबर में शुरू होगी जनगणना की प्रक्रिया, डेढ़ साल में जारी होंगे नतीजे; एक मंजूरी का इंतजार

Advertisement

Population Census India: भारत में हर दस साल बाद जनगणना होती है। पिछली जनगणना 2011 में हुई थी और इस लिहाज से जनगणना की प्रक्रिया 2021 में पूरी हो जानी चाहिए थी।

Last Updated- August 21, 2024 | 11:06 PM IST
Prime Minister Modi

Population Census India: देश में जनगणना की प्रक्रिया सितंबर से शुरू हो सकती है। दो सरकारी सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई वर्षों की आलोचना के बाद अपने तीसरे कार्यकाल में आंकड़ों में इस महत्त्वपूर्ण खाई को पाटना चाहते हैं।

भारत में हर दस साल बाद जनगणना होती है। पिछली जनगणना 2011 में हुई थी और इस लिहाज से जनगणना की प्रक्रिया 2021 में पूरी हो जानी चाहिए थी। मगर कोविड-19 के प्रकोप के कारण इसमें देरी हुई। इस मामले से सीधे तौर पर जुड़े दो सरकारी सूत्रों ने कहा कि जनगणना की प्रक्रिया अगले महीने से शुरू होने के बाद करीब 18 महीनों में पूरी हो जाएगी।

सरकार के भीतर और बाहर के अर्थशास्त्रियों ने नई जनगणना में हो रही देरी की आलोचना की है क्योंकि इससे आर्थिक आंकड़ों, मुद्रास्फीति और नौकरियों के अनुमानों सहित कई अन्य सांख्यिकीय सर्वेक्षणों की गुणवत्ता प्रभावित होती है। फिलहाल अधिकतर सरकारी योजनाएं 2011 की जनगणना के आंकड़ों पर आधारित हैं।

अधिकारी ने कहा कि जनगणना की प्रक्रिया में अग्रणी भूमिका निभाने वाले गृह मंत्रालय और सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय ने एक समय-सीमा तैयार की है जिसके तहत मार्च 2026 तक नई जनगणना के नतीजे जारी करने का लक्ष्य रखा गया है। इस बाबत जानकारी के लिए दोनों मंत्रालयों को भेजे गए ईमेल का खबर लिखे जाने तक कोई जवाब नहीं आया।

एक अधिकारी ने कहा कि जनगणना की प्रकिया शुरू करने के लिए प्रधानमंत्री कार्यालय से अंतिम मंजूरी का इंतजार है।

Advertisement
First Published - August 21, 2024 | 10:25 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement