facebookmetapixel
Advertisement
इंडिगो को पहली तिमाही में ₹237.6 करोड़ का घाटा, ईंधन खर्च 86% बढ़ने से बढ़ा दबावआशीष कुमार दास होंगे Infosys के नए CEO और MD, अगले साल 1 अप्रैल से संभालेंगे पद भारCrudeChem डील से बदलेगी Fineotex की तस्वीर? Choice ने BUY रेटिंग के साथ ₹51 दिया टारगेटइंफोसिस Q1 नतीजे: मुनाफा 12.2% बढ़कर ₹7,769 करोड़; राजस्व में 14% इजाफामाल ढुलाई पर रेलवे का बड़ा प्लान, 10 साल 40% हिस्सेदारी हासिल करने की तैयारीIPO के बाद अब SBI Funds लाएगा पहला टेक-फोकस्ड AIF, 20 करोड़ डॉलर के फंड की तैयारीWazirX की वापसी: 95% पुराने यूजर्स लौटे, फ्यूचर्स ट्रेडिंग में 300% उछाल52 वीक हाई पर पहुंचे बजाज ऑटो और टीवीएस के शेयर, हीरो-आयशर में भी तेजीCGHS Pensioner Card: रिटायरमेंट हुआ आसान! भविष्य पोर्टल से तुरंत बनेगा CGHS कार्डEPS Pension Hike: पेंशन बढ़कर 7,500 रुपये होगी या नहीं? सरकार ने लाखों EPFO सदस्यों को दिया साफ जवाब

देहरादून में पार्श्वनाथ का मॉल और मल्टीप्लेक्स

Advertisement
Last Updated- December 05, 2022 | 5:25 PM IST

रियल इस्टेट क्षेत्र की कंपनी पार्श्वनाथ डिवेलपर्स लिमिटेड देहरादून के राजपुर रोड पर 40 करोड़ रुपये के निवेश से एक मॉल और मल्टीप्लेक्स की स्थापना करेगी।


कंपनी यहां पहले ही एक विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) का विकास कर रही है। पार्श्वनाथ के एक अधिकारी ने बताया कि कपंनी इलेगेंजा नाम से बनाई जा रही यह इमारत देहरादून में अपनी तरह का पहला होगा मल्टीप्लेक्स होगा। इसे शहर के रसूख वाले इलाके राजपुर रोड पर बनाया जा रहा है। इसमें शॉपिंग काम्प्लेक्स के अलावा चार पर्दों वाला एक मल्टीप्लेक्स भी होगा।


अधिकारी ने बताया कि यह मॉल करीब 1.5 लाख वर्ग फीट क्षेत्र में फैला होगा और इसमें चार मंजिले होंगी। यह इमारत पूरी तरह से वातानुकूलित होगी और शत प्रतिशत पॉवर बैकअप होगा।


पारदर्शी लिफ्ट, बेहतरीन वास्तुकला और आधुनिक डिजायल इस मॉल की खूबी होगी जो अपने खरीदारी के दौरान सहज और खुशनुमा एहसास दिलाएगा। मॉल को इस तरह से डिजायन किया गया है कि दुकान मालिक जगह का अधिकतम इस्तेमाल कर सके। उन्होंने बताया कि यह पर सभी तरह के ब्रांडेड उत्पाद मिल सकेंगे।

Advertisement
First Published - March 31, 2008 | 10:28 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement