facebookmetapixel
Advertisement
ईरान-अमेरिका तनाव कम होने का असर! BPCL, HPCL और IOC के शेयरों में आई तेजी35% तक रिटर्न के लिए इन 7 स्टॉक्स पर BUY रेटिंग, ब्रोकरेज की सलाह- लॉन्ग टर्म रखें नजरियाEV बढ़ेंगे तो किन Power Stocks की चमकेगी किस्मत? NTPC और CG Power पर ब्रोकरेज की रायकेनरा बैंक का Q1 मुनाफा ₹4,856 करोड़, NPA में आया सुधार; शेयर में 3% की जोरदार तेजीForeign Assets वाले सावधान! ITR में गलत एक्सचेंज रेट डालने पर फंस सकते हैं, टैक्स एक्सपर्ट ने दी चेतावनीITR Deadline 2026: क्या 31 जुलाई के बाद बढ़ेगी आखिरी तारीख? सरकार ने दे दिए संकेतअब सिर्फ चाय नहीं बेच रही Tata Consumer! ये 4 कारोबार बन रहे कमाई का नया इंजनक्या बिना PAN के अटक रहा है ITR? मिनटों में बनाएं और डाउनलोड करें डिजिटल e-PANनंदन नीलेकणी से एस. सोमनाथ तक… जानिए परीक्षा सुधार पैनल के 6 विशेषज्ञों की पूरी प्रोफाइलJuniper Green Energy IPO: रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी ला रही ₹1,800 करोड़ का इश्यू, प्राइस बैंड हुआ तय; जानें कब खुलेगा

नए कॉलेजों की हुई भरमार

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 11:41 AM IST

उत्तर प्रदेश में तकनीकी शिक्षा का तेजी से फैलाव हो रहा है और अगले महीने करीब करीब 138 नए कॉलेज अपने अकादमिक सत्र की शुरुआत करने जा रहे हैं।


आगरा, कानपुर, बरेली, मथुरा, सहारनपुर, बाराबंकी, इलाहाबाद, गाजियाबाद, बागपत, उन्नाव, सुल्तानपुर और गोंडा जैसे शहरों में उत्तर प्रदेश तकनीकी विश्वविद्यालय द्वारा मान्यता प्राप्त कई कॉलेज जल्द ही तकनीकी शिक्षा का उजाला फैलाते नजर आएंगे।

इस दौरान केवल लखनऊ में ही 13 नए कॉलेजों की शुरुआत हो रही है। लखनऊ में अंबालिका इंस्टीच्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नॉजलाजी, बी एन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नॉलाजी, बंसल इंस्टीच्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नॉलाजी, गोल इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नॉलाजी एंड मैनेजमेंट और सेठ विशंभर नाथ इंस्टीच्यूट ऑफ टेक्नॉलाजी कुछ ऐसे कॉलेज हैं जिनकी शुरूआत इस  अकादमिक सत्र से होने जा रही है।

यूपीटीयू के कुलपति प्रेम व्रत ने बिजनेस स्टैंडर्ड को बताया कि ‘इस साल करीब 2.6 लाख छात्रों ने विश्वविद्यालयों में प्रवेश लेने की इच्छा जताई है।’ उन्होंने बताया कि यूपीटीयू ने अपने कॉलेजों में शिक्षकों की कमी से निपटने के लिए प्रमुख आईटी कंपनियों के साथ समझौता किया है जिसके तहत कंपनियां संकाय सदस्यों को प्रशिक्षण देंगी। इस सिलसिले में यूपीटीयू और इंटेल, माइक्रोसाफ्ट तथा आईबीएम के बीच सहमति पत्र (एमओयू) पर दस्तखत किए गए हैं।

यूपीटीयू के कार्यक्षेत्र में पूरा उत्तर प्रदेश आता है। संस्थान उत्तर प्रदेश में सरकारी और निजी कॉलेजों के जरिए बी टेक, एमबीए, एमसीए, बी आर्किटेक्चर, बी फार्मा, बीएचएमसीटी, एम टेक और पीएचडी कार्यक्रमों की पेशकश करता है।

Advertisement
First Published - July 16, 2008 | 10:04 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement