facebookmetapixel
Advertisement
झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा विवाद पर नहीं बनी बात, 15वें दिन भी जारी छात्रों का आंदोलनडीपफेक और AI कंटेंट पर Meta की बढ़ी मुश्किलें, सरकार ने ‘इंटरमीडियरी’ स्टेटस पर उठाए सवालRetirement Planning: पहली सैलरी आए तभी से शुरू कर दें बुढ़ापे की तैयारी, बाद में भारी पड़ सकती है अनदेखीDividend Stocks: शेयर बाजार में 10 से 14 अगस्त तक डिविडेंड की बारिश, 90 से अधिक कंपनियां बाटेंगी मुनाफाE20 विवाद के बीच सरकारी तेल कंपनियों का दावा: ईंधन पूरी तरह सुरक्षित, ना घट रही माइलेज ना हो रहा नुकसानरूसी तेल खरीदने पर 100% टैरिफ, अमेरिकी सीनेट में पास हुआ विधेयक; भारत-चीन को खतराविधानसभा उपचुनावों में 17 सालों से सत्ता पक्ष का रहा है दबदबा, 53% सीटों पर हासिल की जीतबिहार में शराबबंदी से नहीं थमा महिलाओं के खिलाफ अपराध, पर राज्य में बढ़ा अवैध शराब का कारोबारभारतीय मीडिया उद्योग में तीन गुना बढ़ने की क्षमता, नियमों के शिकंजे से मिले आजादी: सुभाष चंद्राफाइनेंशियल सेक्टर में AI को अपनाने के साथ सुरक्षा भी बढ़ानी होगी, नुकसान का न करें इंतजार: CEA नागेश्वरन

गंगा एक्सप्रेसवे को जमीन जल्द

Advertisement
Last Updated- December 12, 2022 | 7:42 AM IST

उत्तर प्रदेश में प्रस्तावित देश के सबसे लंबे गंगा एक्सप्रेसवे के लिए जमीन अधिग्रहण का काम इसी साल 15 जून तक पूरा कर लिया जाएगा। मेरठ से शुरू होकर प्रयागराज जिले तक जाने वाले इस 594 किलोमीटर लंबे एक्सप्रेस वे परियोजना पर निर्माण जुलाई में शुरू किया जा सकता है।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगा एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण का काम 15 जून, 2021 तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित मंडलायुक्त एवं जिलाधिकारी मिशन मोड पर कार्य करते हुए परियोजना के लिए आवश्यक भूमि की उपलब्धता सुनिश्चित कराएं।
गुरुवार को मुख्यमंत्री ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित जिलाधिकारियों से भूमि अधिग्रहण की ताजा स्थिति की जानकारी हासिल की। उन्होंने कहा कि यह परियोजना प्रदेश की अर्थव्यवस्था के लिए अत्यंत महत्त्वपूर्ण है  इसलिए गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण से जुड़ी सभी कार्यवाही समयबद्ध ढंग से की जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस महत्त्वपूर्ण अवस्थापना परियोजना के लिए भूमि उपलब्ध कराकर विकास प्रक्रिया में सक्रिय योगदान देने वाले किसानों को सम्मानित किया जाए।
साथ ही उन्होंने भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही को समय से पूरा करने के लिए आवश्यकतानुसार अतिरिक्तमैनपावर की व्यवस्था करने को भी कहा।
यूपी इंडस्ट्रियल ऐंड एक्सप्रेस वेज अथॉरिटी (यूपीडा) के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश अवस्थी ने बताया कि इसके लिए 12 जिलों के 522 गांवों की जमीन खरीदी जाएगी। उन्होंने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे मेरठ जिले के बिजौली गांव के समीप से प्रारंभ होगा। गंगा एक्सप्रेसवे प्रयागराज बाईपास राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 पर प्रयागराज जिला के जुडापुर दांदू गांव के समीप समाप्त होगा। गंगा एक्सप्रेस वे मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अमरोहा, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, प्रतापगढ़ और प्रयागराज जिले से गुजरेगा। इस एक्सप्रेस-वे के लिए पीपीपी मोड पर अप्रैल में आरएफपी कम आरएफक्यू आमंत्रित किया जाना प्रस्तावित है।

Advertisement
First Published - February 26, 2021 | 11:57 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement