facebookmetapixel
मजबूत फंडामेंटल के साथ शेयर बाजार में बढ़त की उम्मीद, BFSI क्षेत्र सबसे आगे: रमेश मंत्रीअमेरिकी प्रतिबंधों से वेनेजुएला की तेल अर्थव्यवस्था झुलसी, निर्यात पर गहरा असर; भारत का आयात भी घटाबांग्लादेश ने IPL के प्रसारण पर लगाया प्रतिबंध, एक्सपर्ट बोले: इस फैसले से कुछ ज्यादा फर्क नहीं पड़ेगादिल्ली दंगा साजिश केस में उमर खालिद और शरजील इमाम को जमानत देने से सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकारGrok विवाद में X को सरकार ने दी 72 घंटे की और मोहलत, महिलाओं व बच्चों की तस्वीरों पर केंद्र सख्तकेंद्रीय बजट से पहले IVCA की मांग: AIF ने प्राइवेट क्रेडिट फंड्स के लिए टैक्स में समानता की मांग कीSMC बिल पर एम. दामोदरन की चेतावनी: सेबी का निवेशकों की सुरक्षा पर फोकस कमजोरविश्व आर्थिक मंच की सलाना बैठक में दावोस जाएंगे भारतीय नेतागण, चौहान और वैष्णव करेंगे अगुआईभारत कोकिंग कोल का आईपीओ शुक्रवार को पेश होगा, ₹1,069 करोड़ जुटाने की तैयारीAI इम्पैक्ट समिट में ग्लोबल साउथ पर फोकस, खुद को AI सर्विस सप्लायर के रूप में पेश करेगा भारत

खरगे और राहुल ने संसद हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी

Last Updated- December 13, 2022 | 3:27 PM IST

खरगे और राहुल ने संसद हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि दी
PTI / नयी दिल्ली  December 13, 2022

13 दिसंबर (भाषा) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने संसद पर 13 दिसंबर

खरगे ने ट्वीट किया, ‘‘उन जवानों की बहादुरी को हमारा नमन है जिन्होंने संसद हमले के दौरान अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। उनके परिवारों के साथ हमारी संवेदना और प्रार्थना है। यह राष्ट्र उनके अदम्य साहस का ऋणी है। हम आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होकर खड़े हैं।’’

राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘2001 में आज के दिन संसद पर हुए कायरतापूर्ण आतंकवादी हमले के दौरान भारत के सम्मान की रक्षा के लिए शहादत देने वाले देश के वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। पूरा देश उनके इस बलिदान का ऋणी है, जो हमें देश की सेवा में सर्वस्व समर्पित करने के लिए प्रेरित करता हैं।’’

गौरतलब है कि 13 दिसंबर 2001 को लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों ने संसद पर हमला किया था। इस हमले में आतंकवादियों का मुकाबला करते हुए दिल्ली पुलिस के पांच जवान, केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल की एक महिला कर्मी और संसद के दो कर्मी शहीद हुए थे। एक कर्मचारी और एक फोटो पत्रकार की भी हमले में मौत हो गई थी।

भाषा हक

हक नरेश

First Published - December 13, 2022 | 9:57 AM IST

संबंधित पोस्ट