facebookmetapixel
Advertisement
छात्रों के विरोध के आगे झुकी सरकार! कैसे PM मोदी के 12 साल के कार्यकाल में इस्तीफा देने वाले दूसरे केंद्रीय मंत्री बने प्रधानपश्चिम एशिया संकट व तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का हाल?नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सक्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयास

देहरादून में होगी आईटी सेज की स्थापना

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 2:43 AM IST

उत्तराखंड सरकार ने देहरादून में सूचना प्रौद्योगिकी(आईटी) के विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) की स्थापना करने का फैसला किया है।


आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि इस सेज की स्थापना सहस्रधारा रोड पर की जाएगी। औद्योगिक विकास के लिए राज्य सरकार का उपक्रम उत्तराखंड राज्य औद्योगिक विकास निगम लिमिटेड (सिडकुल) इस रोड पर पहले ही एक आईटी पार्क का विकास कर रहा है।

प्रस्तावित सेज इकाई में आईटी और आईटी आधारित सेवा मुहैया कराने वाली इकाइयों को स्थापित किया जाएगा। इस प्रस्ताव को वाणिज्य मंत्रालय में सेज मंजूरी बोर्ड के पास भेजा जा चुका है। आईटी पार्क के लिए सिडकुल नोडल एजेंसी होगी। सिडकुल जल्द ही प्रतिष्ठित कंपनियों से अभिरुचि पत्र मंगाएगी।

सूत्रों ने बताया कि शीर्ष इन्फोसिस जैसी शीर्ष बहुराष्ट्रीय आईटी कंपनियां को आईटी सेज में विकास के लिए न्यौता दिया जा सकता है। आईटी सेज को 14.2 हेक्टेयर क्षेत्र में विकसित किया जाएगा। भागीदारों की हिस्सेदारी जैसे अन्य मसलों को बाद के चरणों में अंतिम रूप दिया जाएगा। अधिकारी ने बताया कि ‘बहुत संभव है कि यह एक संयुक्त उद्यम होगा।’

उन्होंने बताया कि ‘सहस्रधारा आईटी सेज की अंतिम रूपरेखा तैयार करने के लिए हम एक विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर रहे हैं।’ इस बीच पंतनगर में प्रस्तावित आईटी-बीटी पार्क को फिर से शुरू किए जाने की कोशिश तेजी हो गई है। यह पार्क विभिन्न आरोप-प्रत्यारोप के कारण करीब 3 साल से अटका पड़ा है। उन्होंने बताया कि ‘पंतनगर आईटी पार्क में अभी तक कोई प्रगति नहीं हुई है। देखिए बात कैसे आगे बढ़ती है।’ पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने राज्य में दो आईटी पार्क की स्थापना करने का प्रस्ताव रखा था।

उत्तराखंड में प्रस्तावित सेज परियोजनाएं

सेज                                       श्रेणी                                क्षेत्र (हेक्टेयर में)
सहस्रधारा रोड, देहरादून –      आईटीआईटीईएस       –            14 
देहरादून सेज    –                  आईटीआईटीईएस        –          14.2
सितारगंज, उधमसिंह नगर –   बहुउत्पाद                  –           440

Advertisement
First Published - May 30, 2008 | 9:43 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement