facebookmetapixel
Advertisement
Editorial: अभी राहत, लेकिन आगे महंगाई बढ़ी तो ब्याज दरों में बदलाव तयभारत में ई-कॉमर्स की वृद्धि का आधार भरोसा और निष्पक्ष प्रतिस्पर्धाअच्छे कॉरपोरेट गवर्नेंस की कुंजी: जवाबदेही, पारदर्शिता और बोर्ड-प्रबंधन के बीच सही संतुलनआरबीआई की विदेशी मुद्रा अदला-बदली योजना जारी रहेगी, 41 अरब डॉलर जुटाए गएStock Market: RBI के फैसले के बाद शेयर बाजार में तेजी! Sensex-Nifty क्यों चढ़े?RBI बदलने जा रहा है Loan Rules! EMI पर क्या पड़ेगा असर?FY28 की शुरुआत में आ सकते हैं पॉलिमर नोट, RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बताया पूरा प्लान₹100 से रियल एस्टेट में निवेश का मौका, Edelweiss ने लॉन्च किया देश का पहला REITs फोक्स्ड फंड; समझें टैक्स नियमRepo Rate नहीं बदली, लेकिन RBI ने दे दिए बड़े इशारे! जानिए 10 बड़ी बातेंMeta ने मानी गलती, सरकार के सामने सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने मांगी माफी; सेफ हार्बर’ पर भी मिला सख्त संदेश

सहकारी बैंक की आईटी कंपनी!

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 6:00 AM IST

ठाणे जनता सहकारी बैंक (टीजेएसबी) आईटी से संबंधित सेवाएं मुहैया कराने के लिए एक सहायक कंपनी बनाने की योजना बना रहा है।
इस सेवा के जरिए बैंक सहकारी और छोटे निजी बैंकों को कोर बैंकिंग में कदम रखने में मदद करेगा। इस बैंक का लगभग 3800 करोड़ रुपये का सालाना कारोबार है।
 बैंक के चेयरमैन विद्याधर वैश्वमपायन ने बताया, ‘ अभी तक जो कंपनियां बैंकों को सॉफ्टवेयर सेवाएं मुहैया करा रही हैं, वह मूल रूप से सॉफ्टवेयर कंपनियां हैं। उनके सॉफ्टवेयर पूरी तरह से बैंकिंग के लिए नहीं बनाए गए होते हैं।
लेकिन एक बैंक होने के नाते हम बैंकों की जरूरत को अच्छी तरह से समझ सकते हैं। हम भी साल 2005 से कोर बैंकिंग सिस्टम का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसीलिए हमें पूरा विश्वास है कि हम इन बैंकों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करा सकते हैं।’
उन्होंने बताया, ‘कोर बैंकिंग की मदद से बैंक अपने मानव संसाधनों का बेहतर उपयोग कर सकते हैं। महाराष्ट्र में लगभग 100 सहकारी बैंक हैं और अधिकतर बैंकों का सालाना कारोबार 100-500 करोड़ रुपये के बीच है। अभी इस बाजार में कारोबार की काफी संभावनाएं हैं। हमारी नई आईटी कंपनी के लिए इस कारोबार में अपनी जगह बनाने की भरपूर संभावनाएं मौजूद होंगी।’
मानव संसाधनों का इस्तेमाल बेहतर तरीके  से करने और इंटरनेट बैंकिंग, एसएमएस बैंकिंग और एटीएम सुविधाएं मुहैया कराने के लिए बैंकों को कोर बैंकिंग शुरू करनी ही पड़ेगी। इससे उनके पुराने ग्राहक तो बने ही रहेंगे साथ ही नए ग्राहक भी बनेंगे।
विद्याधर ने बताया, ‘कोर बैंकिंग शुरू करने के लिए काफी ज्यादा निवेश की जरूरत होती है। इसमें डैटा सुरक्षित करने के डैटा सेंटर भी बनाना होगा। जिसे हम दूसरे बैंकों को शुल्क लेकर किराए पर दे सकते हैं। फिलहाल हम कल्याण जनता सहकारी बैंक को यह सुविधा दे रहे हैं। हाल ही में हमने मुंबई के जनकल्याण सहकारी बैंक के साथ भी इसके लिए करार किया है। ‘
उन्होंने बताया, ‘इस नई कंपनी में 25 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा। एक बार हमें आरबीआई से अनुमति मिल जाए फिर डैटा सेंटर और सलाहकार का काम हम इसी कंपनी को सौंप देंगे।’ हालांकि उन्होंने यह बात साफ तौर पर बता दी कि आने वाले कुछ साल तक बैंक आईटी कंपनी को सूचीबद्ध नहीं करेगा। फिलहाल बैंक का ध्यान इस कंपनी का कारोबार बढ़ाने पर होगा।

Advertisement
First Published - May 5, 2009 | 2:27 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement