facebookmetapixel
Advertisement
Tata Sons को मिलेगा नया चेयरमैन, जानें कैसे होता है चयन और किसकी होती है अहम भूमिकाRetail Inflation: जुलाई में खुदरा महंगाई बढ़कर 4.45% पर, खाने-पीने की चीजोंं के दाम में तेजी से बढ़ा दबावNFO Alert: जेरोधा म्युचुअल फंड ने लॉन्च की आर्बिट्रेज स्कीम, ₹1000 से SIP शुरू; किसे लगाना चाहिए पैसा?एन चंद्रशेखरन के इस्तीफे के बाद टूटे टाटा स्टॉक्स, टेक्निकल चार्ट पर किन शेयरों में दिख रही मजबूती?महाराष्ट्र में भूमि अधिग्रहण नियमों में बड़ा बदलाव, देरी पर बढ़ेगा मुआवजे का ब्याजMilky Mist IPO Day-2: इश्यू करीब 2 गुना भरा, GMP से 14% लिस्टिंग गेन के संकेतटाटा संस से क्यों विदा हो रहे एन. चंद्रशेखरन? पढ़ें बोर्ड को लिखा उनका पूरा पत्रTCS से टाटा संस की कमान तक: कैसा रहा समूह में एन. चंद्रशेखरन के 4 दशक का सफरChild Debit Card: बच्चों के लिए डेबिट कार्ड की सुविधा क्या है? जानिए इन पांच बैंकों में माइनर अकाउंट का पूरा प्रोसेसटाटा संस में बड़ा बदलाव: एन. चंद्रशेखरन ने दिया इस्तीफा, फरवरी तक रहेंगे चेयरमैन

बकाये पर ब्याज में छूट

Advertisement
Last Updated- December 11, 2022 | 10:51 PM IST

दिल्ली सरकार ने ऐसे उद्यमियों को बड़ी राहत देने का फैसला किया है, जिन पर सरकार का बकाया है। सरकार इन उद्यमियों के लिए एक एमनेस्टी स्कीम लेकर आई है जिसके तहत विभिन्न उपयोग के लिए देय बकाया समय पर नहीं देने के कारण लगे ब्याज का आधा हिस्सा माफ कर दिया जाएगा। यह योजना दिल्ली राज्य औद्योगिक व अवसंरचना विकास निगम  (डीएसआईआईडीसी) के औद्योगिक संपत्ति आवंटियों के लिए है। दिल्ली के उद्यमी बकाये में ब्याज का हिस्सा काफी होने के कारण ब्याज माफी स्कीम की लंबे समय से मांग कर रहे थे।
एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि दिल्ली में ऐसे हजारों उद्यमी हैं, जिन्होने डीएसआई आईडीसी से औद्योगिक/ व्यावसायिक दुकान, शेड, फलेटेड फैक्टरी,  कियोस्क, आवासीय संपत्ति पट्टे या किराये पर ली है। इन उद्यमियों ने इन संपत्तियों पर लगने वाले ग्राउंड/लीज रेंट, रखरखाव शुल्क, लाइसेंस शुल्क व अन्य उपयोगिता शुल्कों को समय पर भुगतान नहीं किया है। समय पर भुगतान न करने के कारण उद्यमियों को अब ब्याज सहित बकाया राशि का भुगतान करना है। लंबे समय तक भुगतान न करने के कारण कुल बकाये में ब्याज का हिस्सा काफी हो गया है। ऐसे में उद्यमियों को राहत देने के लिए सरकार ने एक एमनेस्टी स्कीम लाने का निर्णय लिया है।
स्कीम के तहत बकाये में शामिल ब्याज का 50 फीसदी हिस्सा सरकार माफ करेगी। इस छूट का लाभ उन्हीं उद्यमियों को मिलेगा जो 6 महीने के अंदर के बकाया राशि का भुगतान करेंगे। स्कीम को उप राज्यपाल की मंजूरी मिल चुकी है। इस स्कीम का सबसे ज्यादा लाभ पुनर्वास योजना के तहत आवंटन लेने वाले बवाना व नरेला के उद्यमियों को होगा।

 

Advertisement
First Published - December 14, 2021 | 11:56 PM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement