facebookmetapixel
Advertisement
पश्चिम एशिया संकट व तेल की बढ़ती कीमतों के बीच अगले हफ्ते कैसा रहेगा शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट का हाल?नीट पेपर लीक, परीक्षा रद्द, आंदोलन और अब शिक्षा मंत्री का इस्तीफा…..3 मई से लेकर अब तक क्या-क्या हुआ?शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, खुद अपने पोस्ट में लेटर जारी करके दी जानकारीफ्लैट खरीदने के बाद पुराने मेंटेनेंस बकाया का आ गया बिल? जानिए क्या कहता है कानून और क्या करें नए खरीदार360% का मोटा डिविडेंड! IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी का निवेशकों को तोहफा, रिकॉर्ड डेट फिक्सक्या ईरान पर सबसे बड़े हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप बोले: हम ‘लॉक्ड एंड लोडेड’, पर बातचीत भी जारी‘उदारीकण के बाद अहसास हुआ कि हमें इनोवेशन करना होगा, न कि दिल्ली में इंतजार’, नारायण मूर्ति ने बयां की 1991 से पहले की दुश्वारियां1991 से अब तक का सफर: अविश्वास से निकलकर भरोसे पर आधारित आर्थिक नीति बनाने की जरूरत‘बंगाल को मिली तबाही और निराशा की विरासत’, बोले स्वप्न दासगुप्ता: निवेश लाने के लिए करेंगे अतिरिक्त प्रयासऑरिफ्लेम बेचेगी भारत में अपना विनिर्माण कारोबार, अकुम्स ड्रग्स की सहायक कंपनी प्योर एंड क्योर से हुआ समझौता

पंजाब में इनोवा की बिक्री 51 फीसदी बढ़ी

Advertisement
Last Updated- December 07, 2022 | 3:42 AM IST

टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार इनोवा ने पंजाब में अपनी जबर्दस्त उपस्थिति दर्ज की है।


बीते महीने में जहां इनोवा की बिक्री में करीब 51 फीसदी की बढ़ोतरी हुई वहीं प्रवासी भारतीयों के वर्चस्व वाले शहर जालंधर में इनोवा की बिक्री में 64 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

कंपनी के मुताबिक पंजाब और खासकर जालंधर में पिछले महीने करीब 265 इनोवा कारों की बिक्री हुई जबकि बीते वर्ष अप्रैल में 176 इनोवा कारें बिकी थीं। शहर में इनोवा की मांग अन्य गाड़ियों के अपेक्षा अधिक है। यह कार अपने अत्याधिक जगह, जबर्दस्त रफ्तार, बेजोड़ प्रदर्शन और अपेक्षाकृत टिकाऊ होने की वजह से ही जालंधर के ग्राहकों की पहली पसंद बन गई है।

इस साल देश के उत्तरी क्षेत्र में इनोवा कार की बिक्री में 28 फीसदी की वृध्दि दर्ज की गई है। मौजूदा साल में जहां कुल 1,438 इनोवा कारों की बिक्री हुई वहीं बीते साल समान अवधि में 1,122 कारों की बिक्री हुई थी। विज्ञप्ति में यह भी कहा गया कि जालंधर में 64 फीसदी, लुधियाना में 53 फीसदी और अमृतसर में 24 फीसदी की वृद्धि दर्र्ज  की गई।

उल्लेखनीय है कि 2005 में टोयोटा की इनोवा कार बाजार में पेश की गई थी और तब से यह कार अपने ग्राहकों को लुभाती आ रही है। इनोवा की बनावट विदेशी बाजार की तर्ज पर है। टीकेएम (टोयोटा किर्लोस्कर मोटर) द्वारा इस कार में जीआई सहित पावर विंडो जैसी अत्याधुनिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। इस कार में एक साथ आठ लोग बैठ सकते हैं।

Advertisement
First Published - June 5, 2008 | 12:32 AM IST

संबंधित पोस्ट

Advertisement
Advertisement
Advertisement